1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA20 प्लेयर ऑक्शन कब-कहां देखें लाइव? फाफ डु प्लेसिस सहित ये बड़े प्लेयर्स हैं नीलामी का हिस्सा

SA20 प्लेयर ऑक्शन कब-कहां देखें लाइव? फाफ डु प्लेसिस सहित ये बड़े प्लेयर्स हैं नीलामी का हिस्सा

साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग SA20 के आगामी सीजन को लेकर होने वाले प्लेयर ऑक्शन के लिए कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, जिसमें सभी टीमों को मिलाकर कुल सिर्फ 19 स्लॉट ही खाली हैं।

SA20 Player Auction- India TV Hindi
Image Source : PTI SA20 प्लेयर ऑक्शन

क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा आयोजित की जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग SA20 के आगामी सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जा रहा है, जिसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। SA20 के अब तक चार सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें कुल 6 टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं और इस बार के होने वाले प्लेयर ऑक्शन में 2 फ्रेंचाइजी अपने सभी स्लॉट पूरे होने की वजह से ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें डरबन सुपर जाएंट्स और पार्ल रॉयल्स की टीम शामिल है। वहीं बाकी बची चार फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल खाली स्लॉट को देखा जाए तो वह 19 प्लेयर्स हैं जिनको खरीदा जाएगा और इसके लिए कई बड़े नाम नीलामी का हिस्सा हैं, जिसमें एक नाम साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी शामिल है।

कब-कहां और कैसे देखें SA20 का प्लेयर ऑक्शन

SA20 के पांचवें सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जोहान्सबर्ग में किया जाएगा। इस प्लेयर ऑक्शन का भारतीय फैंस सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार की ऐप पर देख सकते हैं, जिसमें ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से होगी। ऐसे में फैंस अपनी स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार की ऐप पर लॉगिन कर SA20 के प्लेयर ऑक्शन का सीधा प्रसारण आसानी से देख सकते हैं।

पोलार्ड और बटलर सहित कई बड़े नाम ऑक्शन का हिस्सा

प्लेयर ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा और कई पूर्व खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसमें कुछ प्रमुख नामों को लेकर बात की जाए तो कायरन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट, मोईन अली, सैम करन और सुनील नरेन का नाम शामिल है। ऐसे में काफी कम स्लॉट मौजूद होने पर फ्रेंचाइजियों के बीच इन प्लेयर्स को अपना हिस्सा बनाने के लिए काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऑक्शन में जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केपटाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास जहां 6-6 खिलाड़ियों के स्लॉट बाकी हैं तो वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास ऑक्शन में सिर्फ 2 स्लॉट बाकी हैं। इसमें जोबर्ग के पास 1.245 मिलियन यूएस डॉलर का पर्स है, एमआई केपटाउन के पास 565,150 यूएस डॉलर का पर्स बाकी है, जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स के पास 217,600 यूएस डॉलर का पर्स है तो वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास 89,150 यूएस डॉलर का पर्स प्लेयर ऑक्शन में मौजूद रहेगा।

ये भी पढ़ें

शुभमन ​गिल इतिहास रचने के करीब, आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को नुकसान, केएल राहुल ने मारी लंबी छलांग

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से आगे निकले श्रेयस अय्यर, अब रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर लगी निगाहें

Latest Cricket News