सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी को भगवान कहा गया, तो वे सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे आप सचिन तेंदुलकर के कई सारे रिकॉर्ड और कीर्तिमान के बारे में जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन ने एक बार पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की थी। क्या है वो किस्सा, ये हम आपको बताएंगे, साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि कैसे फिर उसी पाकिस्तान के सचिन ने छक्के छुड़ा दिए थे।
सचिन ने साल 1987 में की थी पाकिस्तान के लिए फील्डिंग
साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले वे मैच देखने और कुछ ना कुछ करने जाते रहते थे। सचिन के पाकिस्तान के लिए फील्डिंग करने का किस्सा, साल 1987 का है, तब सचिन ने डेब्यू नहीं किया था और लोग उनके ज्यादा जानते भी नहीं थे। साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था, ये कोई इंटरनेशनल मैच नहीं, बल्कि प्रदर्शनी मैच यानी एग्जीबिशन मुकाबला था। 20 जनवरी को ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में था।
लंच ब्रेक के बाद मैदान पर आए सचिन
जब मैच का लंच ब्रेक हुआ तो पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर आराम करने चले गए। ऐसे में पाकिस्तान को सब्टीट्यूट फील्डर की जरूरत पड़ी। उस वक्त सचिन तेंदुलकर वहीं पर मौजूद थे। पाकिस्तान के तब के कप्तान इमरान खान ने सचिन तेंदुलकर से अनुरोध किया कि वे कुछ देर पाकिस्तान के लिए फील्डिंग कर दें, जब उनके खिलाड़ी आ जाएंगे, तब वे वापस चले जाएं।
साल 1989 में पाकिस्तान ही खिलाफ खेला अपना पहला मुकाबला
इसके बाद सचिन तेंदुलकर मैदान पर आए और इस प्रदर्शनी मैच में करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान के लिए फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सचिन के सामने कपिल देव का एक कैच भी आया, लेकिन सचिन इसे लपक नहीं पाए। ये अपने आप में अनोखी घटना है। इसके करीब दो साल बाद यानी 1989 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के ही खिलाफ अपना डेब्यू किया और वो भी पाकिस्तान में जाकर। हालांकि उनका बल्ला नहीं चला और वे पहले ही मैच में डक पर आउट हो गए थे। लेकिन बाद में जब सचिन ने रन बनाने शुरू किए तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेट में बैटिंग के ऐसे बहुत कम रिकॉर्ड हैं, जो कभी सचिन के नाम ना रहा हो। काफी टूट गए, लेकिन कुछ अभी भी बाकी हैं।
पाकिस्तान की सचिन ने जमकर उड़ाई हैं धज्जियां
जिस पाकिस्तान के लिए सचिन ने कभी फील्डिंग की थी, उसी के खिलाफ उन्होंने खूब रन भी बनाए। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ सचिन ने 18 टेस्ट खेलकर 1057 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। बात वनडे की करें तो सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 69 मैच खेलकर 2526 बनाए। इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक भी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: बाहर हो जाएगी 2 बार की चैंपियन टीम! बांग्लादेश ने बढ़ा दी वेस्टइंडीज की टेंशन
क्रिकेट बैट की लंबाई- चौड़ाई और मोटाई कितनी होती है, क्यों किया जाता है बल्ले का गेज टेस्ट
Latest Cricket News