1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट बैट की लंबाई- चौड़ाई और मोटाई कितनी होती है, क्यों किया जाता है बल्ले का गेज टेस्ट

क्रिकेट बैट की लंबाई- चौड़ाई और मोटाई कितनी होती है, क्यों किया जाता है बल्ले का गेज टेस्ट

 Published : Apr 24, 2026 09:25 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 09:26 am IST

Cricket Bat Size Rules: क्रिकेट के बैट का साइज क्या होता है, ये आपको जानना चाहिए, साथ ही ये भी जान लीजिए कि इस वक्त जो गेज टेस्ट हो रहा है, वो क्या होता है। क्रिकेट में सबसे ज्यादा वजनदार बल्लेबाज का इस्तेमाल कौन से बैटर करते हैं।

virat kohli bat- India TV Hindi
विराट कोहली अपने बैट को चेक करते हुए Image Source : AFP

क्रिकेट की दुनिया में हर एक चीज के लिए नियम होते हैं। खिलाड़ी इससे बंधे होते हैं। अंपायर और मैच रेफरी इसका पूरा ख्याल रखते हैं कि पूरा खेल नियमों के अनुसार ही चले। आपने देखा होगा कि अब अंपायर मैदान पर आते हुए बल्लेबाज का बैट चैक करते हैं। यानी बैट की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई का आंकलन किया जाता है। हालांकि वजन को लेकर छूट है, लेकिन इसको लेकर क्या नियम है, ये बात आपको जाननी चाहिए। 

क्रिकेट के बैट की लंबाई और चौड़ाई को लेकर क्या है नियम

​आईसीसी की ओर से क्रिकेट के नियम बनाए जाते हैं, जो पूरी दुनिया में लागू होते हैं। जहां तक बैट की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई की बात की जाए तो आईसीसी के नियम 5 के अनुसार बैट की लंबाई 38 इंच यानी 96.52 सेंटीमीटर होती है। इसमें बैट का हत्था की भी शामिल है, जिसे पकड़कर बैटर बैटिंग करता है। इससे अधिक लंबाई नहीं हो सकती। वहीं अगर चौड़ाई की बात की जाए तो ये 4.25 इंच यानी 10.8 सेंटीमीटर होती है, इससे अधिक चौड़ा बल्ला नहीं हो सकता। बल्ले की मोटाई 1.57 इंच तक हो सकती है। 

बैट के ​वजन को लेकर छूट, लेकिन फिर भी रखा जाता है ख्याल

अब जरा वजन की बात की जाए। मजे की बात ये है कि वजन को लेकर आईसीसी का कोई खास नियम नहीं है। हालांकि लंबाई, चौड़ाई और मोटाई निर्धारित होने से बैट का वजन अपने आप ही नियमों के दायरे में आ जाता है। लेकिन फिर भी बल्लेबाज हल्का सा फिर वजनदार बैट लेकर मैदान में आ सकता है। बल्ले की मोटाई 40 एमएम और गहराई 67 एमएम होती है। फिर भी मोटे तौर पर माना जाता है कि एक बैट का वजन 1.1 किलो से लेकर 1.3 किलो तक हो सकता है। ये पुरुषों के बैट की बात है, वहीं अगर महिलाओं की बात करें उनके बैट का वजन एक किलो से लेकर 1.15 किलो तक हो सकता है। 

सचिन तेंदुलकर बैट सबसे भारी, एमएस धोनी और विराट कोहली का बल्ला भी वजनी

आपको जानकारी दे दें कि सचिन तेंदुलकर अपने वक्त में सबसे भारी बैट से खेला करते थे। उनके बैट का वजन करीब 1.47 किलोग्राम का होता था। भारी बैट गेंद को अधिक जोर से मारने में कामयाबी होता है, हालांकि इसे घुमाना आसान नहीं होता। लंबी प्रैक्टिस के बाद इस पर मास्टरी होती है। एमएस धोनी भारी बैट से खेलते थे। इस वक्त विराट कोहली 1.1 से लेकर 1.2 किलो वजन के बैट से खेलते हैं। 

इसलिए किया जाता है बल्ले का गेज टेस्ट

इस बीच अब ये भी जान लीजिए कि गेज टेस्ट क्या होता है। अंपायर बैट की शुद्धता की जांच के लिए इसका टेस्ट करते हैं। ये लकड़ी या फिर प्लास्टिक का एक फ्रेम होता है, जो बल्ले से गुजरना चाहिए। अगर नहीं गुजरा तो बल्लेबाज को अपना बैट बदलना पड़ता है। ऐसा इसलिए होत है, ताकि कोई भी बल्लेबाज गलत तरीके से नियम से अधिक मोटे और चौड़े बल्ले का इस्तेमाल ना कर सके। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: बाहर हो जाएगी 2 बार की चैंपियन टीम! बांग्लादेश ने बढ़ा दी वेस्टइंडीज की टेंशन

Orange Cap: संजू सैमसन की दूसरी धमाकेदार सेंचुरी, ऑरेंज कैप पर भी ठोकी दावेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल