A
Hindi News खेल क्रिकेट साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, टूर्नामेंट में ये कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, टूर्नामेंट में ये कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

PAK vs SL: पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से 100 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसको इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Sahibzada Farhan- India TV Hindi Image Source : AP साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेल रही है, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 212 रनों का स्कोर बनाया है। पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। साहिबजादा ने अपनी इस शतकीय पारी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

एक टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने साहिबजादा

साहिबजादा फरहान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी में अहम भूमिका अदा की। साहिबजादा ने जहां श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली तो इससे पहले ग्रुप स्टेज में नामीबिया की टीम के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे थे। इसी के साथ अब साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 2 शतकीय पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साहिबजादा फरहान 2 शतक लगाने वाले क्रिस गेल के बाद अब तक के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, हेटमायर को छोड़ा पीछे

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब साहिबजादा फरहान के नाम पर दर्ज हो गया है, जिसमें पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था। कोहली ने साल 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कुल 319 रन बनाए थे। वहीं साहिबजादा इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 383 रन बना चुके हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी साहिबजादा फरहान के नाम पर दर्ज हो गया है, जिसमें उनके बल्ले से कुल 18 छक्के देखने को मिले, जिसमें उन्होंने शिमरन हेटमायर को पीछे छोड़ा है जिनके नाम भी इसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 17 छक्के दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: टीम इंडिया का कैसा है टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी है चार बार भिड़ंत

IND vs WI मैच से पहले एक्स क्रिकेटर ने वरुण को किया आगाह, कहा- शिवम दुबे पर नहीं कर सकते भरोसा

Latest Cricket News