Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: टीम इंडिया का कैसा है टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी है चार बार भिड़ंत

IND vs WI: टीम इंडिया का कैसा है टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी है चार बार भिड़ंत

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 28, 2026 08:43 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 08:43 pm IST

IND vs WI: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है, जिसमें जीत करने पर ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 72 रनों से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब टीम इंडिया को सुपर-8 में अपना तीसरा और आखिरी मैच वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है, जिसे वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में हम आपको भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब तक काफी खराब देखने को मिला है।

टीम इंडिया ने अब तक खेले हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मुकाबले

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक लगभग सभी टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इससे थोड़ा विपरीत देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, लेकिन उसमें से वह सिर्फ एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सके हैं जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस रिकॉर्ड को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस मैच को भारतीय टीम बिल्कुल भी हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकता है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबलों का परिणाम

  • साल 2009 - वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
  • साल 2010 - वेस्टइंडीज ने 14 रनों से जीता मुकाबला
  • साल 2014 - भारतीय टीम ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
  • साल 2016 - वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें पलड़ा जरूर भारी दिखता है। भारतीय टीम ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 19 को टीम इंडिया जहां जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा।

ये भी पढ़ें

IND vs WI मैच से पहले एक्स क्रिकेटर ने वरुण को किया आगाह, कहा- शिवम दुबे पर नहीं कर सकते भरोसा

रिंकू सिंह टीम इंडिया से जुड़ने से पहले हुए भावुक, रिश्तेदारों से कहा- 'मां का ख्याल रखना'

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement