1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम में सब हो रहा उल्टा! ओपनर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट; बॉलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

पाकिस्तानी टीम में सब हो रहा उल्टा! ओपनर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट; बॉलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

पाकिस्तानी टीम के लिए टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट सैम अयूब ने हासिल किए हैं, जो अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

shaheen afridi- India TV Hindi
Image Source : AP शाहीन अफरीदी और सैम अयूब

Pakistan Cricket Team: टी20 एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ शर्मनाक 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद टीम किसी तरह यूएई को हराकर सुपर-4 में पहुंच पाई, जबकि पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ मैच खेलने के लिए बड़ा नाटक किया था। तय समय तक टीम होटल से नहीं निकली थी। इसके बाद मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ था। अभी तक एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी प्लेयर्स एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का कोई भी दांव सही नहीं बैठ रहा है। पाकिस्तान के ओपनर ने जारी एशिया कप में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं मुख्य गेंदबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

ओपनर सैम अयूब ने की है दमदार गेंदबाजी

सैम अयूब पाकिस्तानी टीम के ओपनर हैं और वह मौजूदा एशिया कप 2025 में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह रन बनाना तो दूर, मौजूदा टूर्नामेंट में क्रीज पर टिकने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तानी टीम के लिए एशिया कप 2025 में कुल तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही बार वह जीरो पर आउट हुए हैं। जब भी पाकिस्तानी टीम मैच खेलती है, वह बॉलर्स का आसान शिकार बनते हैं।

जबकि गेंदबाजी से सैम अयूब ने कमाल किया है और वह मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

शाहीन अफरीदी ने की दमदार बल्लेबाजी

दूसरी तरफ शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तानी टीम के मुख्य बॉलर हैं। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने तीन मैचों में कुल तीन ही विकेट हासिल किए हैं जबकि 54 रन लुटाए हैं। लेकिन गेंदबाजी के अलावा वह बल्लेबाजी में दम दिखा रहे हैं। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी निचले क्रम पर बैटिंग करने उतर रहे हैं। उन्होंने यूएई और भारत के खिलाफ अच्छी बैटिंग का नमूना पेश किया।

शाहीन अफरीदी अभी तक लगा चुके 6 छक्के

शाहीन अफरीदी ने भारत के खिलाफ 16 गेंदों में 33 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के शामिल रहे थे। वहीं यूएई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने यही लय जारी रखी और 14 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। वह अभी तक मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे छक्के लगाने वाले प्लेयर हैं और कुल 6 छक्के जड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

सुपर-4 में पहुंचे वाली चारों टीमों के कप्तानों की ICC T20 Rankings, सूर्या सबसे आगे; पाकिस्तानी कैप्टन काफी पीछे

IND-A vs AUS-A: ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट मैच, भारत की तरफ से दो बल्लेबाजों ने लगाए शतक

Latest Cricket News