1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी सलमान अली आगा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बचकानी हरकत के चलते अपना विकेट गंवा बैठे थे, जिसके बाद वह मैदान पर अपना गुस्सा भी दिखाते हुए नजर आए। अब आईसीसी की तरफ से सलमान आगा को कड़ी फटकार लगाई गई है।

Salman Ali Agha- India TV Hindi
Image Source : AFP सलमान अली आगा

पाकिस्तान की टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पहुंची हुई है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसको पाकिस्तानी टीम डकवर्थ लुईस नियमानुसार 128 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत से ज्यादा चर्चा सलमान अली आगा की अपनी बचकानी हरकत के चलते रन आउट होने को लेकर हो रही है। सलमान अली आगा जब आउट हुए तो बांग्लादेशी खिलाड़ी पर काफी भड़के हुए भी नजर आए जिसके बाद अब उनको आईसीसी की तरफ से कड़ी फटकार भी लगी है।

सलमान अली आगा के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट प्वाइंट

सलमान अली आगा की हरकत को लेकर अब आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उनपर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया है, जो किसी भी इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। इसको लेकर मैच रेफरी नियामुर राशिद ने सलमान अली आगा के खिलाफ इस नियम के उल्लंघन के दोषी पाए जाने को लेकर बताया कि यह विशेष घटना मैदान छोड़ते समय क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से जुड़ी थी। जहां तक सलमान अली आगा का सवाल है उनके इस तरह के व्यवहार का कोई पिछला इतिहास नहीं है। हमें फैसला करते समय तटस्थता बनाए रखनी होती है। परिणाम स्वरूप हमने उन्हें फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा है।

थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर जताई थी नाखुशी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसमें जब वह रन आउट हुए तो उस समय उनके साथ मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद थे। बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज के ओवर की एक गेंद को रिजवान ने सीधा खेलने का प्रयास किया जो मेहदी हसन ने रोकने की कोशिश की जिसमें उसी दौरान क्रीज से बाहर सलमान अली आगा और मेहदी हसन मिराज के बीच गेंद रुक गई। इसी दौरान सलमान आगा ने खुद को क्रीज के अंदर करने की जगह पर मेहदी हसन मिराज को गेंद देने के प्रयास किया लेकिन उससे पहले मेहदी हसन ने गेंद उठाकर विकेट पर मार दी जिसके बाद उन्हें रन आउट दे दिया गया। थर्ड अंपायर का जब फैसला आया तो नाखुश आगा ने मैदान पर ही अपना हेलमेट और दस्ताने जमीन पर पटक दिए और पवेलियन लौटते समय भी उन्होंने फिर से इसी हरकत को दोहराया।

ये भी पढ़ें

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

'अगर मैं होता तो खेल भावना को पहले रखता'- बांग्लादेशी कप्तान के साथ रनआउट विवाद पर बोले सलमान अली आगा

Latest Cricket News