संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक तीन शतक लगाने का काम किया है, लेकिन इस बार शतक से चूकने के बाद भी संजू के लिए ये पारी शायद सबसे बड़ी होगी। संजू ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली। वे अपना शतक तीन रन से पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी वे काफी संतुष्ट और खुश दिखे। इस बीच सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूटते टूटते रह गया। रोहित शर्मा और विराट कोहली तो उनसे पीछे रह गए।
भारत के लिए टी20 विश्व कप में केवल सुरेश रैना ही लगा सके हैं शतक
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ओर से केवल एक ही बल्लेबाज शतक लगा पाया है। संजू सैमसन दूसरे बल्लेबाज बनने के काफी करीब थे, लेकिन जरा से पीछे रह गए। साल 2010 के टी20 विश्व कप में सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से कोई बल्लेबाज उनके करीब तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि वे तीन रन से रह गए।
संजू ने कोहली और रोहित को पछाड़ा
इस बीच संजू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 विश्व कप में 92 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। लेकिन वे भी आठ रन से शतक लगाने से चूक गए थे। इससे पहले विराट कोहली ने साल 2016 के टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 89 रन बनाए थे। अब संजू सैमसन इन दोनों बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।
भारत ने टी20 विश्व कप में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर
इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पहली बार इतना बड़ा स्कोर चेज करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले केवल दो ही बार ऐसा हुआ है कि टी20 विश्व कप में किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर चेज किया हो। साल 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन बनाकर मैच जीता था। इससे पहले साल 2007 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रन बनाकर मैच जीत था। अब तीसरे नंबर पर टीम इंडिया आ गई है। भारत ने 200 रन तो नहीं बनाए,लेकिन 199 रन जरूर बना दिए। ये टीम इंडिया का टी20 विश्व कप कप में सबसे बड़ा चेज है। ये भी भारत के लिए ये रिकॉर्ड है। इन 199 रनों में से 97 तो केवल संजू सैमसन ने ही बना दिए।
यह भी पढ़ें
IND vs WI LIVE Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में मारी एंट्री, यहां देखें पूरा स्कोर कार्ड
संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, जीत के बाद का पिच पर जश्न का VIDEO हुआ वायरल
Latest Cricket News