1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, जीत के बाद का पिच पर जश्न का VIDEO हुआ वायरल

संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, जीत के बाद का पिच पर जश्न का VIDEO हुआ वायरल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 01, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 11:17 pm IST

IND vs WI: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिन्होंने नाबाद 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा 19.2 ओवर्स में पूरा करते हुए सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था, जिसमें संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए अंत तक नाबाद रहे और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाकर वापस लौटे। संजू सैमसन के बल्ले से 50 गेंदों में 97 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इस पारी के दम पर संजू सैमसन ने विराट कोहली का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

संजू सैमसन ने कोहली के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस मुकाबले से पहले टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी, तो वहीं साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर तोड़ दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से मिली सेमीफाइनल में अपनी पिछली हार का बदला भी बराबर कर लिया है।

जीत के बाद जश्न का वीडियो हुआ वायरल

संजू सैमसन जिनका फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले काफी सवालों के घेरे में था, उन्हें इस मैच से पहले टूर्नामेंट में सिर्फ दो मुकाबले खेलने का मौका मिला था। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन पर काफी दबाव भी था, जिसमें उन्होंने इस मैच में अपनी शानदार 97 रनों की नाबाद पारी के दम पर सभी आलोचकों को पूरी तरह से चुप करा है। संजू सैमसन ने जब विनिंग चौका लगाया तो उसके बाद पिच पर बैठकर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया जिसमें उनके चेहरे पर एक बड़ी राहत भी देखने को मिली। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में 5 मार्च को इंग्लैंड की टीम का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया शान से पहुंची सेमीफाइनल में, ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास

IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल