A
Hindi News खेल क्रिकेट संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली, लेकिन बाकी टीम के प्लेयर्स के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता।

indian cricket team- India TV Hindi Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। वे पारी का आगाज करने के लिए आए और टीम को जीत दिलाने के बाद 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। हालांकि जब भारतीय टीम अपने ड्रेसिंग रूम में लौटकर आई तो इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड उन्हें नहीं किसी और को दे दिया गया। इतना ही, मैच में दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र किया गया। अब आपके लिए सस्पेंस ज्यादा गहरा गया है तो चलिए सारी बातें साफ किए देते हैं। 

जसप्रीत बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में रविवार को मुकाबला खेला गया, इसमें संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली, इसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा में वही हैं, हालां​कि बाकी खिलाड़ियों का भी जीत में योगदान था, जो उतनी चर्चा में नहीं आ सके। इन्हीं में से एक नाम जसप्रीत बुमराह का है, जिन्होंने बीच के ओवर में आकर एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए और वेस्टइंंडील को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। वहीं शिवम दुबे ने दो चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत के और करीब पहुंचा दिया। यही वजह रही कि ड्रेसिंग रूप में जसप्रीत बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया, इस दौरान शिवम दुबे के दो चौकों पर भी बात हुई, जो भारत की जीत में मददगार साबित हुए। 

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूप में निभाई जाती है नई परम्परा

भारतीय टीम ने पिछले कुछ वक्त से ये परम्परा शुरू की है कि जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में किसी एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाएगा। जिस खिलाड़ी मैच में अहम वक्त पर आकर भारत की जीत की राह आसान की हो, उसे ये अवार्ड दिया जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो प्लेयर्स को आउट कर पवेलियन भेजा था। इसमें शिमरन हेटमायर और रोस्टन चेज शामिल रहे। वही बात अगर शिवम दुबे की करें तो उन्होंने बल्लेबाजी में आकर चार बॉल पर आठ रन बनाए और दो चौके लगाए। वे नाबाद लौटे, शायद यही कारण रहा होगा कि जसप्रीत बुमराह ने शिवम दुबे का नाम लिया। 

यह भी पढ़ें 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, उपविजेता और सेमीफाइनल वाली टीमें पर भी होगी धनवर्षा

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे

Latest Cricket News