Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 02, 2026 11:56 am IST, Updated : Mar 02, 2026 12:00 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया गया है। सभी मुकाबले जून में ही खेले जाएंगे।

virat kohli and rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक लंबी सीरीज खेली जाएगी। इसमें टेस्ट और वनडे मुकाबले होंगे। इस सीरीज के बारे में जानकारी तो पहले से ही थी और ये भी पता था कि सीरीज जून में खेली जाएगी, लेकिन ये साफ नहीं था का सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या होगा। अब बीसीसीआई ने सीरीज को पूरे शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। सीरीज के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं शुभमन गिल भी काफी वक्त के बाद एक्शन में होंगे। 

6 जून को खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला

इसी साल जून के महीने में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। इसमें एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने जिस शेड्यूल का ऐलान किया है, उसके अनुसार 6 से लेकर 10 जून तक टेस्ट मुकाबला होगा, ये न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सीरीज में एक ही टेस्ट होगा। इसके बाद तीन वनडे मैच होंगे। 

14 जून से शुरू होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होना तय हुआ है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके साथ ही ये सीरीज समाप्त हो जाएगी। ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से काफी अहम होगी। साल 2026 में वनडे विश्व कप का आयोजन होगा, माना जा रहा है कि इसी सीरीज से टीम इंडिया इसकी तैयारी में जुट जाएगी। 

शुभमन गिल करेंगे कप्तान, ​कोहली और रोहित भी आएंगे नजर

वनडे में इस वक्त टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, उम्मीद है कि वे ही इस सीरीज में भी कमान संभालेंगे। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नजर आएंगे। कोहली और रोहित अब केवल वनडे ही खेल रहे हैं, इसलिए वे कम ही मैदान पर दिखते हैं। हालांकि जल्द ही वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू होगी, तो ज्यादा वनडे भी खेले जाएंगे। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी मैदान पर दिखाई देंगे। 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

एक टेस्ट मैच: 6 से 10 जून, मुल्लांपुर

पहला ODI : 14 जून, धर्मशाला
दूसरा ODI : 17 जून, लखनऊ
तीसरा ODI : 20 जून, चेन्नई

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS टेस्ट मैच को लेकर आई बड़ी खबर, स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने संजू सैमसन की जमकर की तारीफ, टीम इंडिया पर फिर उठाए सवाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement