1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने संजू सैमसन की जमकर की तारीफ, टीम इंडिया पर फिर उठाए सवाल

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने संजू सैमसन की जमकर की तारीफ, टीम इंडिया पर फिर उठाए सवाल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 02, 2026 10:04 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 11:00 am IST

संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के दम पर टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।

Sanju Samson - India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AFP

टीम इंडिया भले ही ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंच गया हो, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। हालांकि, आमिर ने अब अपना रुख थोड़ा बदला है, लेकिन पूरी तरह नहीं। आमिर ने पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, लेकिन टीम ने संजू सैमसन के दम पर अंतिम-4 में जगह बना ली। आमिर ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की लेकिन अपनी पुरानी बात कायम रहते हुए कहा कि टीम इंडिया सामूहिक रूप से अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है।

संजू ने खेली बेस्ट पारी

भारत ने 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इसके बाद आमिर ने हारना मना है शो में कहा कि संजू ने उन्हें गलत साबित कर दिया। देखिए, जहां श्रेय बनता है, वहां देना चाहिए। संजू सैमसन ने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने उनकी पारियां IPL और अन्य मैचों में देखी हैं, लेकिन यह पारी और वह भी करो या मरो के मैच में बेहद खास थी।

सैमसन ने 196 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 97 रन बनाए। 65 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने दबाव भरे मुकाबले में जब बाकी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके, तब सैमसन ने पारी को संभाले रखा और सही समय पर रफ्तार बढ़ाते हुए भारत को 19.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हालांकि, आमिर ने टीम इंडिया को लेकर अपनी आलोचना जारी रखी है। उन्होंने कहा कि अगर मैं इसे सिर्फ क्रिकेटिंग नजरिए से विश्लेषण करूं, तो भारतीय टीम कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रही है। वह अभी भी कह रहे है, उनकी फील्डिंग देखिए। उन्होंने तीन से चार कैच छोड़े और फील्डिंग में चूक की। बुमराह के अलावा हर दूसरा गेंदबाज पिट रहा है। भारत सिर्फ एक गेंदबाज की ताकत पर खेल रहा है।

वेस्टइंडीज ने बैटिंग में दिखाया दम

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक रणनीति अपनाई। रोस्टन चेज ने पारी की नींव रखी, जबकि रोवमैन पावेल और जेसन होल्डर ने अंत में तेजी से रन जुटाकर टीम को 195/4 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड से सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत

सैमसन की पारी ने न सिर्फ भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, बल्कि बड़े मैचों में उनकी फॉर्म पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। अब भारत 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े मंच पर भारत का प्रदर्शन आमिर की आलोचना को गलत साबित करता है या नहीं। एक बार फिर नजरें T20 वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबले पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक में लेजर शो पर भड़के गावस्कर-शास्त्री, कहा- ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल