1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS टेस्ट मैच को लेकर आई बड़ी खबर, स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री

IND vs AUS टेस्ट मैच को लेकर आई बड़ी खबर, स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 02, 2026 11:00 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 11:00 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड प्लेयर्स को शामिल किया है।

IND vs AUS- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया था। 3 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। हालांकि, टीम इंडिया इस प्रदर्शन को ODI सीरीज में बरकरार नहीं रख सकी और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की ODI सीरीज में टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। अब दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। 6 मार्च से पर्थ में टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी तैयारियों में दोनों टीमें जुट गई हैं। इस मैच को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया की मुख्य तेज गेंदबाज किम गार्थ भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने रेचल ट्रेनमैन और मैटलन ब्राउन की नई जोड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। WACA ग्राउंड पर शुरू होने वाले टेस्ट में दोनों खिलाड़ी डेब्यू करने की रेस में शामिल हैं, क्योंकि अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी का चार दिन के इस मैच में खेलना अभी भी मुश्किल है। 24 साल की रेचल ट्रेनमैन ऑलराउंडर है जबकि 28 साल की मैटलन ब्राउन तेज गेंदबाज हैं।

एलिस पैरी का खेलना मुश्किल

पेरी को क्वाड की समस्या है और अगर वह समय पर ठीक हो जाती हैं तो पर्थ में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगी, जबकि मुख्य पेसर किम गार्थ चोट के कारण पहले ही मैच से बाहर हो चुकी हैं। कप्तान सोफी मोलिनेक्स भी पीठ में दर्द के कारण मैच नहीं खेल पाएंगी, जिसका मतलब है कि एलिसा हीली एक बार फिर टीम की कप्तान होंगी, जो रिटायरमेंट से पहले उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। हीली ने 1 मार्च को होबार्ट में भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी ODI में शानदार 158 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 8-4 की बड़ी बढ़त बना ली। हीली अब मोलिनेक्स के बाहर होने की वजह से पर्थ में एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगी।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एशले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, रेचल ट्रेनमैन।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक में लेजर शो पर भड़के गावस्कर-शास्त्री, कहा- ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल