सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में केरल की टीम ने मुंबई की टीम को 15 रनों से हरा दिया। इस मैच में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसके बाद मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 163 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। मुंबई के पास अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और आयुष महात्रे जैसे बल्लेबाज थे। लेकिन ये प्लेयर्स भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
सरफराज ने लगाया अर्धशतक
179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयुष महात्रे सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान ने कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की। रहाणे ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें पांच चौके जड़े। रहाणे युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर की गेंद पर आउट हो गए। तब सरफराज ने सधी हुई बल्लेबाजी की और मुंबई की टीम लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। तभी सूर्यकुमार यादव जो विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अच्छी बैटिंग नहीं की। जब सरफराज एक छोर पर टिके हुए थे, तो उन्हें तेजी के साथ रन बनाने चाहिए थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने 25 गेंदों में सिर्फ 32 रन बनाए। सूर्या की धीमी बल्लेबाजी टीम की हार में बड़ी वजह बनी रही। इसके बाद शिवम दुबे भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। साईराज पाटिल ने 13 रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसी वजह से टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई। मुंबई ने 19.4 ओवर्स में 163 रन बनाए।
केएम आसिफ ने झटके पांच विकेट
केरल की टीम के लिए केएम आसिफ सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उनके आगे मुंबई के धाकड़ प्लेयर्स टिक नहीं पाए। आसिफ ने 3.4 ओवर्स में सिर्फ 24 रन दिए और पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा विग्नेश पुथुर ने दो विकेट झटके। अब्दुल बासित, सैफुद्ददीन और एमडी निदेश ने एक-एक विकेट झटका। इन गेंदबाजों की वजह से मुंबई की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई।
केरल ने बनाए 178 रन
इससे पहले केरल की टीम के लिए संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। विष्णु विनोद ने 43 रनों का योगदान दिया। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 32 रन बनाए। निचले क्रम पर उतरने वाले सैफुद्दीन ने 15 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। केरल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 178 रन बनाए। मुंबई के लिए कोई भी गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें:
ODI और T20I कोई भी फॉर्मेट हो, इस खिलाड़ी ने जब भी लगाया शतक भारतीय टीम को मिली हार; बुरी किस्मत
ICC Rankings में पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर बना नंबर-1, यान्सन ने लंबी छलांग से हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग
Latest Cricket News