1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'कोई पृथ्वी शॉ को ये फोटो दिखाओ', IND-ENG सीरीज के बीच केविन पीटरसन ने किया ऐसा ट्वीट

'कोई पृथ्वी शॉ को ये फोटो दिखाओ', IND-ENG सीरीज के बीच केविन पीटरसन ने किया ऐसा ट्वीट

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ड्रॉप किए जाने के बाद सरफराज खान ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। उन्होंने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है ।

Kevin Pietersen- India TV Hindi
Image Source : GETTY केविन पीटरसन

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। सरफराज खान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद सरफराज खान ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की। उन्होंने पिछले दो महीने में 17 किलो वजन कम किया है।

सरफराज खान की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को देख केविन पीटरसन हुए खुश

सोशल मीडिया पर सरफराज खान की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। उस फोटो में वह पहले की तुलना में काफी पतले नजर आ रहे हैं। उनकी उस तस्वीर को देखने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक ट्वीट किया जो इस वक्त काफी सुर्खियों में भी है। पीटसरन भी सरफराज का ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। उन्होंने सरफराज की तारीफ करने के साथ-साथ पृथ्वी शॉ को ताना मारा, जो लगातार अपनी खराब फिटनेस की वजह से ट्रोल होते रहे हैं। पीटरसन ने कहा कि कोई सरफराज खान का ये ट्रांसफॉर्मेशन शॉ को दिखा दे। 

केविन पीटरसन ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

केविन पीटरसन ने सरफराज खान की फोटो पर कमेंट करते लिखा कि जबरदस्त कोशिश नौजवान! बहुत-बहुत बधाई और मुझे भरोसा है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। आपने अपनी प्राथमिकताओं को तय करने के लिए जो समय खर्च किया वह मुझे पसंद आया। क्या कोई यह फोटो पृथ्वी शॉ को दिखा सकता है? ऐसा किया जा सकता है।

टेस्ट फॉर्मेट में सरफराज खान का प्रदर्शन

सरफराज खान की बात करें तो उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। वह अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 11 पारियों में 37.10 के औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। अब उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलेगा ये आने वाले वक्त के साथ ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें

मैच से दो दिन पहले ही सिराज ने किया बड़ा ऐलान, चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना कन्फर्म

टेस्ट सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, टीम में हुए 4 बदलाव, धाकड़ ऑलराउंडर की हुई वापसी

Latest Cricket News