1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच से दो दिन पहले ही सिराज ने किया बड़ा ऐलान, चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना कन्फर्म

मैच से दो दिन पहले ही सिराज ने किया बड़ा ऐलान, चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना कन्फर्म

 Published : Jul 21, 2025 06:06 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 06:11 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना होगा।

mohammed siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : GETTY

भारतीय टीम चोटिल प्लेयर्स की समस्या से जूझ रही है। नितीश रेड्डी चोटिल होने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं हाथ में कट लगने की वजह से अर्शदीप चौथे टेस्ट से बाहर हैं। आकाश दीप को भी कूल्हे की समस्या है। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी पेंच फंसा हुआ हैं, क्योंकि सीरीज शुरू होने से पहले कहा गया था कि वह सीरीज के तीन मुकाबले खेलेंगे। अभी तक वह इंग्लैंड दौरे पर दो मैच खेल चुके हैं। अब मोहम्मद सिराज ने चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही बुमराह के खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

शानदार फॉर्म में हैं जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज ने कहा है कि जहां तक मुझे पता है कि जसप्रीत बुमराह खेलेंगे। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा। इसके लिए टीम को बुमराह की आवश्यकता होगी, क्योंकि उनके पास अपार अनुभव है और वह अच्छी लय में भी चल रहे हैं।

दूसरे टेस्ट से मिला था रेस्ट

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में खेला था और पांच विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर दूसरे टेस्ट से उन्हें रेस्ट दिया गया। फिर तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई और उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट हासिल किए।

मैनचेस्ट में भारतीय टीम ने आज तक नहीं जीता एक भी टेस्ट

मैनचेस्टर की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों की मददगार होती है और इस ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने यहां पर आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2014 में खेला था। ऐसे में बुमराह का चौथे टेस्ट में होना बहुत ही जरूरी है। विदेशी धरती पर उनका प्रदर्शन और निखरकर सामने आता है। बुमराह ने भारतीय टीम के लिए साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए 47 टेस्ट मैचों में कुल 217 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 15 बार पांच विकेट हॉल लेना शामिल है।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा चौथा टेस्ट, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

WCL 2025: अब किस टीम से होगा इंडिया चैंपियंस का अगला मुकाबला? कब और कहां देख पाएंगे लाइव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल