A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सरफराज खान ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, चेपॉक में लूटी महफिल

VIDEO: सरफराज खान ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, चेपॉक में लूटी महफिल

CSK के सरफराज खान ने IPL 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज नमन धीर का शानदार कैच पकड़कर सबको चौंका दिया।

Sarfaraz Khan- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSAR SCREENGRAB सरफराज खान

CSK vs MI: IPL 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों में कभी-कभी एक कैच पूरी महफिल लूट लेता है। CSK बनाम MI मैच में धाकड़ खिलाड़ी सरफराज खान ने चेन्नई में ऐसा ही कुछ कर दिखाया। उनके हैरतअंगेज कैच ने स्टेडियम में मौजूद फैंस को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल, IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान सरफराज खान ने मैदान पर शानदार फुर्ती दिखाते हुए नमन धीर को आउट किया। नमन धीर 36 गेंदों में 57 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे थे, कि तभी 17वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, जहां सरफराज ने हवा में उड़ते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। इस शानदार कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सरफराज ने लपका हैरतअंगेज कैच

सरफराज ने गेंद की दिशा में तेजी से मूव करते हुए बाईं ओर छलांग लगाई और हवा में रहते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ लिया। जमीन पर गिरने के बावजूद उन्होंने गेंद पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। इस तरह नमन धीर की शानदार पारी का अंत हो गया। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया गया यह कैच मुंबई के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

नमन धीर जब तक क्रीज पर मौजूद थे, तब तक लग रहा था कि मुंबई आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन नमन धीर के आउट होते ही मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन बना सकी। सरफराज खान इससे पहले भी कई शानदार कैच पकड़ चुके हैं, लेकिन यह कैच खास रहा क्योंकि यह पूरी तरह हवा में उछलकर लपका। इस कैच ने मुंबई की रनों की रफ्तार को धीमा करने का काम किया।

मुंबई के टॉप आर्डर ने किया निराश

इससे पहले रयान रिकल्टन और नमन धीर ने 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला था। रिकेल्टन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नमन के आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस के 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं, नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

'मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं'; वैभव सूर्यवंशी के खौफ को इस गेंदबाज ने कबूला

Latest Cricket News