1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं'; वैभव सूर्यवंशी के खौफ को इस गेंदबाज ने कबूला

'मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं'; वैभव सूर्यवंशी के खौफ को इस गेंदबाज ने कबूला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 02, 2026 11:00 am IST,  Updated : May 02, 2026 11:00 am IST

RR vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे काइल जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करने के बाद काफी अलग अंदाज में जश्न मनाया था। वहीं अब उन्होंने वैभव के खौफ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Kyle Jamieson And Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
काइल जेमिसन और वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें लीग मुकाबले में सभी की नजरें 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगी हुई थी, जिनसे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके और 2 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैभव को पवेलियन भेजने में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने अहम भूमिका अदा की जिनकी अंदर आती गेंद को वैभव समझने में भूल कर गए और बोल्ड हो गए। अब इस मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी के खौफ को लेकर काइल जेमिसन का बड़ा बयान सामने आया है।

मुझे नहीं लगता मैं पहले कभी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल 2026 के सीजन में खेल रहे 6 फुट 8 इंच लंबे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद दिए अपने बयान में वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरूंगा। लेकिन हां हमने इस मैच से पहले थोड़ी प्लानिंग जरूर की थी और यह बहुत अच्छा रहा कि वह काम कर गई। यह इस मैच का बहुत अहम पल था। अधिकतर लोगों की नजरें सूर्यवंशी पर हैं। आपने उनके शुरुआती दो खिलाड़ियों को जल्दी पवेलियन भेजने के साथ उन्हें अच्छी शुरुआत लेने से रोक दिया।

हमें बस प्वाइंट्स टेबल में बस थोड़ा और आगे बढ़ने की जरूरत

काइल जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मिली जीत को लेकर कहा कि हमने इस मैच में पावरप्ले के दौरान रनों की गति को थोड़ा रोकने में कामयाबी हासिल की जिसमें मिचेल स्टार्क का साथ मिलने से काफी आसानी हुई। वह एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और जब ऐसा कोई खिलाड़ी मौजूद होता है तो इसका आपको फायदा मिलता है। अब हमारे लिए ये सही समय आ गया कि हमें प्वाइंट्स टेबल में और थोड़ा आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच को 7 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही जिसके बाद वह अंकतालिका में अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें

Orange Cap पर अब इस खिलाड़ी ने जमाया कब्जा, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को रेस में छोड़ा पीछे

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल