Justin Langer on Mukul Choudhary: लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने 27 बॉल में 54 रन की पारी खेलकर LSG को हार के मुंह से बाहर निकाला। इस पारी के बाद क्रिकेट जगत में इस वक्त सिर्फ मुकुल चौधरी को लेकर बातें हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले जस्टिन लैंगर ने मुकुल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी, जो अब सच साबित होती हुई दिख रही है।
जस्टिन लैंगर को लेकर मुकुल चौधरी ने क्या कहा?
मुकुल चौधरी को लेकर लैंगर ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि वह उन्हें भारत का नंबर 6-7 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना देंगे। KKR के खिलाफ मुकुल चौधरी की शानदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें लैंगर ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुकुल को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगले चार महीनों में मैं तुम्हें भारत का सबसे खतरनाक नंबर 6 या 7 का बैटर बना दूंगा। अब फैंस कोच जस्टिन लैंगर की इस भविष्यवाणी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
मुश्किल वक्त में मुकुल चौधरी ने खेली थी शानदार पारी
KKR के खिलाफ मुकुल चौधरी की पारी को लेकर बात करें तो मुकुल उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए थे, जब उनकी टीम संकट में थी। उस वक्त टीम के 7 विकेट गिर गए थे और उन्हें 50 से अधिक रन की जरूरत थी। मुकुल ने यहां हार नहीं मानी और KKR के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की आतिशी पारी खेली। मुकुल ने अपनी पारी में 7 बड़े-बड़े छक्के लगाए। उन्होंने केकेआर के तेज गेंदबाजों कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा को निशाना बनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उनके आगे कोलकाता के गेंदबाज बेबस नजर आए।
छक्के मारने की काबिलियत को लेकर मुकुल चौधरी ने क्या कहा?
मुकुल चौधरी ने इस पारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी बातें की। मुकुल ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही बड़े-बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया है। उन्होंने कहा मैं हर रोज 100-150 छक्के लगाने की प्रयास करता था। मैं धोनी की बल्लेबाजी देखता था और जिस तरह धोनी (पारी को) खत्म करते थे। वह यॉर्कर गेंद पर भी छक्का मार देते थे। अगर आप इस तरह की गेंद पर भी छक्का मार दें, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचने लगता है। मैं भी फिनिशर होने के नाते यही करने की कोशिश करता हूं।
यह भी पढ़ें
RR vs RCB: गुवाहटी में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल
RCB vs RR Pitch Report: गुवाहाटी में क्या फिर होगी रनों की बरसात या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
Latest Cricket News