1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs RR Pitch Report: गुवाहाटी में क्या फिर होगी रनों की बरसात या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

RCB vs RR Pitch Report: गुवाहाटी में क्या फिर होगी रनों की बरसात या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 10, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 04:24 pm IST

RR vs RCB Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मैच गुवाहटी में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस सीजन अभी तक अजेय रही है।

Barsapara Cricket Stadium- India TV Hindi
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम Image Source : AP

RCB vs RR Pitch Report: आईपीएल के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। उस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की थी, खासकर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या RR vs RCB मैच में भी रनों की बारिश होगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान वहां के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RR vs RCB: कैसा रहेगा बरसापारा की पिच का मिजाज?

बरसापारा स्टेडियम की पिच को लेकर बात करें तो वह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने ही अपनी बैटिंग से इस बात को साबित किया था कि वहां की पिच कितनी अच्छी है। रॉयल चैलेंजर्स के बैटिंग लाइन-अप में भी कुछ जबरदस्त हिटर हैं जो हालात का पूरा फायदा उठा सकते हैं। वहीं RCB के पास भी एक से बढ़कर एक पावर हिटर्स हैं जो टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से पिच में नमी हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है।

आईपीएल में कैसा है इस स्टेडियम का रिकॉर्ड?

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कुल 8 आईपीएल के मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं, वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच ऐसा रहा है, जिसका नतीजा नहीं निकला है। इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 199/4 रन का रहा है। वहीं लोएस्ट स्कोर 127 रन का है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां का औसत स्कोर लगभग 144 रन है। आपको बता दें कि बरसापारा स्टेडियम में अभी तक एक भी पारी में 200 रन नहीं बने हैं।

दोनों टीमों के पास है कई मैच विनर खिलाड़ी

इस मैच की बात करें तो दोनों टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तूफानी शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। वहीं नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा जैसे गेंदबाज टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूत बनाते हैं। वहीं RCB के पास विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी टारगेट को हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

RR vs RCB: गुवाहटी में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

विराट कोहली को संदीप शर्मा से खतरा? RR vs RCB मैच में इन 3 प्लेयर्स बैटल पर रहेंगी नजरें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल