पाकिस्तान टीम में हमेशा कुछ ना कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं, जो वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ बांग्लादेश के खिलाफ जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन के खेल के दौरान मैदान पर देखने को मिला। इस मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान सिलहट के मैदान पर बाउंड्री लाइन के पास शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी टीम के नए गेंदबाजी कोच उमर गुल के बीच में कहासुनी देखने को मिली जिसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उमर गुल की किसी बात से नाराज नजर आए शाहीन अफरीदी
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी टीम को पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए जिसमें शाहीन अफरीदी को जहां बाहर कर दिया गया तो उनकी जगह पर खुर्रम शहजाद को जगह मिली। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में जब पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस समय शाहीन अफरीदी को कोई मैसेज देने मैदान के अंदर बल्लेबाजों के पास पानी पिलाने के बहाने भेजा गया। इसके बाद शाहीन जैसे ही अंदर आते हैं तो वहां पर गेंदबाजी कोच उमर गुल उनसे फिर जाकर कुछ और मैसेज देने के लिए कहते हैं। ऐसे में शाहीन के रिएक्शन से लग रहा था कि वह फिर से जाना नहीं चाहते हैं और उन्हें उमर गुल का ऐसे आदेश देना पसंद नहीं आ रहा था।
हाथ छिटकर आगे बढ़ गए शाहीन अफरीदी
उमर गुल जब शाहीन अफरीदी को कुछ समझा रहे थे तो इस दौरान शाहीन ने वहां पर खड़े हेड कोच सरफराज अहमद की तरफ सिर पर हाथ रखकर इशारा भी करते हैं। उमर गुल शाहीन को रोकने का प्रयास करते लेकिन वह उनका हाथ छिटकर आगे ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ जाते हैं। इसके बाद तुरंत सरफराज अहमद आकर उमर गुल से बात करते हैं। बता दें पहले टेस्ट में हार के बाद ऐसी खबर सामने आई थी कि शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद के बीच ड्रेसिंग रूम में काफी बहस हो गई थी, जिसमें दोनों हार को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
ये भी पढ़ें
श्रेयस अय्यर IPL इतिहास में बने कोहली-रोहित का क्लब का हिस्सा, RCB के खिलाफ मैच में पूरा किया स्पेशल शतक
विराट कोहली ने 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया IPL में ये कारनामा, पीछे छूटे सचिन और डु प्लेसिस
Latest Cricket News