पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में धर्मशाला के मैदान पर जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में खेलने उतरी तो उसी के साथ उनके कप्तान श्रेयस अय्यर एक खास सेंचुरी भी पूरी करने में कामयाब हो गए। श्रेयस अय्यर अभी तक बतौर कप्तान आईपीएल में सिर्फ एक बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उन्होंने ये उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए हासिल की थी। वहीं अब वह आईपीएल में 100 मैचों में कप्तानी करने वाले सिर्फ 5वें कप्तान भी बन गए हैं।
रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा बने श्रेयस अय्यर
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर है जिन्होंने 235 मैचों में इस जिम्मेदारी को संभाला है। वहीं इसके अलावा आईपीएल इतिहास में 100 या उससे अधिक मैचों में कप्तानी करने के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर के बाद अब इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल हो गया है। अय्यर ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी संभालने से पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी कप्तानी की है, जिसमें साल 2024 के आईपीएल सीजन में उन्होंने केकेआर को अपनी ही कप्तानी में विजेता बनाया था। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले पिछले 99 मैचों में कप्तानी करते हुए उसमें से 54 में जीत हासिल की है तो वहीं 40 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
- एमएस धोनी - 235 मैच (चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स)
- रोहित शर्मा - 158 मैच (मुंबई इंडियंस)
- विराट कोहली - 143 मैच (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- गौतम गंभीर - 129 मैच (दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स)
- श्रेयस अय्यर - 100 मैच (दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स)
इस खराब लिस्ट में बतौर कप्तान टॉप पर श्रेयस अय्यर
टी20 क्रिकेट में किसी भी कप्तान के लिए पहला लक्ष्य टीम को जीत दिलाने की कोशिश रहती है, तो वहीं मौजूदा समय में उनके लिए विपक्षी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना भी एक बड़ी चुनौती रहती है। पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में यदि देखा जाए कि किस कप्तान के नेतृत्व में सबसे ज्यादा 200 या इससे अधिक का स्कोर बना है तो उस मामले में श्रेयस अय्यर पहले नंबर पर हैं, जिनकी कप्तानी में अब तक 31 बार ऐसा देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली ने 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया IPL में ये कारनामा, पीछे छूटे सचिन और डु प्लेसिस
VIDEO: बाबर आजम ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, टुक-टुक करने के चक्कर में गंवा बैठे विकेट