SRH vs PBKS: IPL 2026 का 49वें मुकाबले में शशांक सिंह की पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। हालांकि, शशांक वापसी के बाद भी नहीं सुधरे और उन्होंने फिर वही गलती दोहराई, जो पिछले कुछ मैचों में देखने को मिली। दरअसल, पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के गढ़ में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आगाज धमाकेदार हुआ। 4 ओवर में ही टीम ने 50 रन का स्कोर पार कर लिया। हालांकि, इसी ओवर में टीम को पहला झटका लग गया। अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 7वें ओवर में सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी चलते बने।
फिर टपकाया आसान कैच
8 ओवर की समाप्ति तक SRH ने 2 विकेट खोकर 94 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। इसके बाद 9वें ओवर में गेंदबाजी करने आए स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर खतरनाक हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजने का पूरा इंतजाम कर दिया था, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े शशांक सिंह ने आसान सा कैच टपकाते हुए एक बार फिर अपनी टीम के फैंस को निराश कर दिया।
शशांक ने न केवल कैच छोड़ा बल्कि 4 रन भी लुटा दिए। ऐसा लगा जैसे वह हल्का सा ज्यादा दौड़ गए, लेकिन तब भी उनके पास मौका था लेकिन वो बिल्कुल भी जज नहीं कर पाए और बाउंड्री लाइन पर आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया। इसके बाद कैमरे पर बोलते हुए पंजाब किंग्स के हेड कोच ने शशांक सिंह के जमकर मजे लिए। रिकी पोंटिंग ने कहा कि बेचारा शशांक सिंह, ऐसा लगता है कि गेंद हर जगह उनका पीछा कर रही है, जहां भी वे जा रहे हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट से लौटने के बाद शशांक ने अपनी फील्डिंग पर कड़ी मेहनत की है।
आलोचकों के निशाने पर शशांक
गौरतलब है कि शशांक सिंह इस सीजन अपने बल्लेबाजी से ज्यादा खराब फील्डिंग और कैच ड्रॉप करने के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में कई आसान कैच टपकाए, जिसके चलते वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 3 कैच टपकाए। वहीं, एक कैच दिल्ली के खिलाफ छोड़ा और अब SRH के घर में कैच छोड़ते हुए अपनी टीम का काम मुश्किल कर दिया।अब शशांक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है। बता दें, शशांक को पंजाब किंग्स के पिछले 2 मैचों में बाहर बैठना पड़ा था और अब वापसी करने के बाद फिर वही गलती कर बैठे, जिसके लिए वह इस सीजन सवालों के घेरे में हैं।
यह भी पढ़ें
IPL Final मैच की मेजबानी छिनने पर KSCA हुआ खफा, कहा - हमें नहीं दी गई कोई जानकारी
IPL में 13 सालों में पहली बार ये कारनामा कर पाए संजू सैमसन, इस मामले में भी पहुंचे टॉप पर
Latest Cricket News