1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: श्रेयंका पाटिल बीच मैच हुईं में बुरी तरह चोटिल, स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से लेकर जाया गया बाहर

IND vs NED: श्रेयंका पाटिल बीच मैच हुईं में बुरी तरह चोटिल, स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से लेकर जाया गया बाहर

IND W vs NEW W: नीदरलैंड्स के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया को फील्डिंग के दौरान श्रेयंका पाटिल के रूप में एक बड़ा झटका लगा है जो टखने में चोट लगने की वजह से स्ट्रेचर पर लादकर उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया।

Shreyanka Patil- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB श्रेयंका पाटिल

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ हेडिंग्ले के मैदान पर खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 209 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं फील्डिंग के दौरान भारतीय टीम को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब श्रेयंका पाटिल अपनी ही गेंदबाजी में फील्डिंग करने के दौरान अपने टखने के मुड़ने की वजह से बुरी तरह से चोटिल हो गईं, जिसके बाद उनको स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर लेकर जाया गया। श्रेयंका का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है क्योंकि उन्होंने पिछले एक साल में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई है।

बीसीसीआई की तरफ से जारी किया गया अपडेट

नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका पाटिल को छठे ओवर में गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी मिली, जिसमें पहली गेंद पर नीदरलैंड की बल्लेबाज फीबे ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला जिसको पहले फील्डिंग करने के लिए श्रेयंका ने दौड़ लगाई और जब वह गेंद को पकड़ रहीं थी तो उसी दौरान उनका टखना मुड़ गया जिसके बाद वह काफी तकलीफ में दिखाई दीं और खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। श्रेयंका की स्थिति को देखते हुए मैदान पर स्ट्रेचर पर लादकर उन्हें फिर बाहर लेकर जाया गया। बीसीसीआई की तरफ से भी श्रेयंका की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

भारतीय महिला टीम का नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाने में कामयाब रही हैं। टीम इंडिया पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा पार कर सकी है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं उनके बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की बड़ी साझेदारी भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग करते हुए मैदान पर बने सुपरमैन, अफगानिस्तान के खिलाफ पीछे मुड़ते हुए हवा में पकड़ा कैच

डेब्यू मैच में विकेट मिलने पर खुशी से झूम उठे प्रिंस यादव, फिर अचानक बजा हूटर और छा गई खामोशी

Latest Cricket News