A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर का परिवार नहीं जाएगा ऑस्ट्रेलिया, पिता ने डॉक्टरों पर जताया भरोसा

श्रेयस अय्यर का परिवार नहीं जाएगा ऑस्ट्रेलिया, पिता ने डॉक्टरों पर जताया भरोसा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग करने के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर काफी बुरी तरह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है और वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : PTI श्रेयस अय्यर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। अय्यर को इसके बाद तुरंत मैदान से सिडनी के अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां उनकी पसलियों में चोट के साथ आंतरिक रक्तस्त्राव की होने की खबर सामने आई, जिसमें यदि अय्यर को हॉस्पिटल लेकर जाने में देरी होती तो उनके लिए काफी जानलेवा साबित हो सकती है। अय्यर की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनके परिवार के भी सिडनी जाने की खबर सामने आई थी। हालांकि अब श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया नहीं जाने की पुष्टि की है और डॉक्टरों पर अपना भरोसा जताया है।

सिडनी में सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं उसका इलाज

श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए अपने बेटे की इस इंजरी को लेकर कहा कि बीसीसीआई लगातार उसकी चोट पर अपनी नजरें बनाए हुए है, जिसमें अब वह ठीक हो रहा है। सिडनी में सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं, जिसमें हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस हफ्ते के आखिर तक उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं है तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द घर वापस आ जाएगा। कई रिपोर्ट्स के अनुसार अय्यर के परिवार को सिडनी से उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर लगातार अपडेट मिल रही है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि श्रेयस अय्यर का परिवार सिडनी के लिए रवाना हो सकता है जिसमें बीसीसीआई उनके वहां जाने की पूरी व्यवस्था कर रहा था।

सूर्या ने भी अय्यर की इंजरी को लेकर दिया अपडेट

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अब 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं सीरीज के पहले मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या से जब अय्यर की इंजरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मुझे उनकी चोट के बारे में पता चला तो मैंने फीजियो कमलेश जैन उसके बारे में अपडेट मांगा। अब अय्यर से भी मेरी बातचीत हुई है और वह पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। डॉक्टर लगातार अय्यर पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं और अगले कुछ दिन उन्हीं की देखरेख में रहेंगे। हम उसे साथ ही घर लेकर जाएंगे।

ये भी पढ़ें

ICC रैंकिंग में भयंकर उलटफेर, भारतीय बल्लेबाज ने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर मचाया तहलका

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बिल्कुल फ्री में ऐसे देखें, नहीं खर्च होगा कोई पैसा

Latest Cricket News