1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बिल्कुल फ्री में ऐसे देखें, नहीं खर्च होगा कोई पैसा

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बिल्कुल फ्री में ऐसे देखें, नहीं खर्च होगा कोई पैसा

 Published : Oct 28, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 01:05 pm IST

IND vs AUS LIVE Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैच आप​ बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

suryakumar yadav and axar patel- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल Image Source : GETTY

India vs Australia T20 Match LIve Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें एक बार फिर से आमने सामने होने जा रही हैं। वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी20 इंटरनेशनल मैचों की है। पांच मैचों की सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज के मुकाबले अगर आप बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं तो उसके लिए तरीका है। आपकी जेब से कोई भी पैसा खर्च नहीं होगा और आप बड़ी आसानी से मैच देख सकते हैं। चलिए आपको वो तरीका बताते हैं। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज के टेलीकास्ट के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जा सकते हैं। स्टार के कई चैनलों पर लाइव मैच देखा जा सकता है, जहां आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। वहीं अगर आप अपने मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। आपके मोबाइल में पहले से ही ये एप है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर नहीं है तो इस डाउनलोड कर लीजिए। अगर पहले से ही एप है तो इसे अपडेट जरूर कर लीजिएगा, ताकि जो भी अपडेट हों, वो आपको दिखने शुरू हो जाएं। 

डीडी स्पोर्ट्स पर भी बिल्कुल फ्री में दिखाया जाएगा भारत ​बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा अगर आप और भी जगह मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको दूरदर्शन स्पोर्ट्स यानी डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच देखने के लिए मिलेगा। यहां आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन शर्त केवल इतनी है कि आपके पास डीडी फ्री डिश होनी चाहिए। इसके बाद आप बिना किसी खर्च के आसानी से अपने घर पर बैठकर मैच देख सकते हैं। दूरदर्शन स्पोर्ट्स की ओर से बताया गया है कि उनकी ओर से भी पांच मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

दोनों टीमों के लिए काफी अहम है टी20 सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज काफी रोचक होने की उम्मीद है। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल के लिए भारतीय टीम पहली बार मैदान में उतर रही है। सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में कड़ाकेदार मैच की पूरी उम्मीद की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: पहले T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या संजू सैमसन और कुलदीप यादव को मिलेगी एंट्री?

IND vs AUS: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल