1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी और कोहली से इस खराब लिस्ट में निकले आगे, पहुंचे टॉप पर

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, धोनी और कोहली से इस खराब लिस्ट में निकले आगे, पहुंचे टॉप पर

श्रेयस अय्यर ने जब से टी20 इंटरनेशनल में भारतीय की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है उसके बाद से टीम का प्रदर्शन में लगातार काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में हार के बाद श्रेयस अय्यर के नाम पर एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : AFP श्रेयस अय्यर

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर के कप्तानी संभालने के बाद से प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उनकी कप्तानी में जहां शुरुआती दो सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके बाद दो सीरीज में जीत मिली लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। वहीं न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज जीतने में तो कामयाब रही लेकिन आखिरी के दो मैचों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। वहीं हैमिल्टन के स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में मिली हार के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसमें वह टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली से आगे निकल गए।

190 या उससे अधिक के डिफेंड करने वाले मैच सबसे ज्यादा गंवाने वाले भारतीय कप्तान बने अय्यर

टी20 इंटरनेशनल में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से खेल को बदलते हुए देखा गया है, जिसमें टीमें अब 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद भी अपनी जीत पक्की नहीं मान सकती हैं। हालांकि इसके बावजूद कुछ टीमें ऐसी हैं जो अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर आसानी से खेलने का मौका नहीं देती हैं। वहीं श्रेयस अय्यर अब टी20 इंटरनेशनल में 190 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे अधिक मैच गंवाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। अय्यर की कप्तानी में 24वें मुकाबले में टीम इंडिया की यह तीसरी ऐसी हार थी जब 190 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड किया जा रहा था। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड संयुक्त रूप से एमएस धोनी और विराट कोहली के नाम पर था जिसमें दोनों ने 2-2 मुकाबले गंवाए थे।

T20I में 190 या उससे अधिक का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

  • श्रेयस अय्यर - 3 मैच
  • एमएस धोनी - 2 मैच
  • विराट कोहली - 2 मैच
  • ऋषभ पंत - एक मैच
  • रोहित शर्मा - एक मैच
  • सूर्यकुमार यादव - एक मैच

अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने गंवाया 10वां मुकाबला

श्रेयस अय्यर जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में हार के बाद ही सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए थे तो वहीं अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में वह रोहित शर्मा के करीब पहुंच रहे हैं। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 24 मैचों में से 10 में हार का सामना कर चुकी है। वहीं रोहित शर्मा ने 62 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और उसमें से सिर्फ 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ठोक दिए 400 T20I सिक्स, दुनिया की पहली टीम बनी

ईशान किशन ने T20I में चकनाचूर किया सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, बने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

Latest Cricket News