भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर्स में 401 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली। गिल और ईशान ने इस मैच में अपना शतक 80 से कम गेंदों में पूरा कर लिया था, जिसके साथ ही दोनों ने मिलकर एक ऐसा कारनामा किया है जो इससे पहले किसी एक वनडे मुकाबले में दो भारतीय खिलाड़ी मिलकर करने में कामयाब नहीं हो सके थे।
पहली बार किसी एक वनडे में दो भारतीय प्लेयर्स ने किया ये कारनामा
शुभमन गिल और ईशान किशन दोनों ने मिलकर जिस तेजी के साथ इस मुकाबले में रन बनाए उस दौरान कोई भी अफगानिस्तान का गेंदबाज उन्हें परेशानी में डालने में कामयाब नहीं हो सका। शुभमन गिल ने इस मैच में जहां 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया तो वहीं ईशान किशन ने वनडे में अपना तीसरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 71 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ भारतीय टीम की तरफ से वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने 80 या उससे कम गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। वहीं वनडे इतिहास में देखा जाए तो ऐसा सिर्फ 8वीं बार देखने को मिला है।
वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी संयुक्त सबसे बड़ी साझेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे मुकाबले में शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच में तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की साझेदारी की जो वनडे में अफगान टीम के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए अभी तक की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। टीम वहीं भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों में ये चौथे नंबर पर हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी
- डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 260 रन (साल 2015, पर्थ)
- हेमिल्टन मसाकाद्जा और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) - 224 रन (साल 2014, बुलवायो)
- शुभमन गिल और ईशान किशन (भारत) - 224 रन (साल 2026, लखनऊ)
ये भी पढ़ें
IND vs AFG: ईशान किशन ने वनडे में पूरे हजार रन, अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर बनाई खास लिस्ट में जगह
ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को जबरदस्त नुकसान, आईसीसी वनडे रैंकिंग में रहमानुल्ला गुरबाज ने मारी लंबी छलांग
Latest Cricket News