1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को जबरदस्त नुकसान, आईसीसी वनडे रैंकिंग में रहमानुल्ला गुरबाज ने मारी लंबी छलांग

ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को जबरदस्त नुकसान, आईसीसी वनडे रैंकिंग में रहमानुल्ला गुरबाज ने मारी लंबी छलांग

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jun 17, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 02:05 pm IST

आईसीसी की अपडेट वनडे रैंकिंग सामने आई है। भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक लगाने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज ने लंबी छलांग मारी है। इस बीच भारतीय खिलाड़ियों को कुछ खास फायदा नहीं मिला है, श्रेयस को तो नुकसान भी हुआ है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

आईसीसी रैंकिंग फिर से अपडेट कर दी गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज इस वक्त खेली जा रही है। पहले वनडे के बाद और दूसरा मैच शुरू होते ही इसे फिर से जारी कर दिया गया है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है। वहीं अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने लंबी छलांग मारी है। हालांकि टॉप 5 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

डेरिल मिचेल अभी भी आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज, कोहली दूसरे स्थान पर

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे मैच के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। अभी भी न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाज डेरिल मिचेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 815 की चल रही है। वे काफी दिन ये इस कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अभी दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 783 की है। हालांकि चोट के कारण वे इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

रोहित शर्मा का नंबर चार पर बना हुआ है कब्जा

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 739 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा अभी भी नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग 739 की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 735 की रेटिंग के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। बाबर आजम छठे और शे होप नंबर सात पर कब्जा जमाए हुए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर नंबर आठ, केएल राहुल नंबर 9 और श्रीलंका के चरित असलंका नंबर 10 पर हैं। 

रहमानुल्लाह गुरबाज ने मारी लंबी छलांग, सीधे 13वें नंबर पर पहुंचे

इस बीच अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक साथ छह स्थानों की छलांग मारी है। वे अब सीधे 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 641 की हो गई है। भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था। इसका फायदा उन्हें इस बार की रेटिंग में मिला है। इस बीच भारत के श्रेयस अय्यर तीन स्थान नीचे चले गए हैं। श्रेयस अब 639 की रेटिंग के साथ नंबर 15 पर हैं। हालांकि उनके पास आगे आने का मौका है, अगर वे इस सीरीज में रन बनाते हैं तो उन्हें फायदा मिल सकता है। 

सीरीज खत्म होने के बाद अपडेट होगी रैंकिंग

अभी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज चल रही है। अगली रैंकिंग जब अपडेट होगी, तब तक सभी मैच हो चुके होंगे। यानी उसमें कुछ बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के पास अपने रैंकिंग और रेटिंग सुधारने के लिए ये एक अच्छा मौका है, देखना होगा कि कौन से प्लेयर्स इसका फायदा उठा पाते हैं। 

यह भी पढ़ें

IND vs AFG Live Streaming: फ्री में देखना चाहते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मुकाबला, ये है सबसे आसान तरीका

वैभव सूर्यवंशी फिर बुरी तरह नाकाम, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने करा दिया चुप, तूफान के बाद अचानक शांति

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल