भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी जारी है। भारतीय टीम पहला मुकाबला बड़ी आसानी से अपने नाम कर चुकी है। अब आज दूसरा मैच खेला जाएगा। मैच लखनऊ में होगा। अब से कुछ ही देर बाद इसका आगाज हो जाएगा। इस मैच को अगर आप फ्री में बिना किसी खर्च के देखना चाहते हैं तो उसके लिए हम आपको सबसे आसान तरीका बताते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देखा जा सकेगा भारत बनाम अफगानिस्तान मैच
आज भारत और अफगानिस्तान की टीम कुछ ही देर में दूसरे वनडे में टकराएंगी। वैसे तो आपको पता ही है कि इस सीरीज के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं मैच को मोबाइल पर लाइव देखने के लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। आप स्मार्ट टीवी पर भी इस मैच को जियो हॉट स्टार पर ही देख सकते हैं।
डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला
अगर आप कुछ और विकल्प खोज रहे हैं तो उसके लिए डीडी स्पोर्ट्स है। इस चैनल पर भी इस सीरीज के सारे मैचों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए शर्त ये है कि आपके डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। बाकी किसी और कंपनी का डिश लगा है तो आप ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर नहीं देख पाएंगे। यहां मैच देखने के लिए आपको कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा, यानी पूरी तरह से फ्री है। लेकिन अगर आप मोबाइल पर ही मैच देखना चाहते हैं तो फिर जियो हॉट स्टार पर ही जान होगा।
भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था
सीरीज के पहले मैच में बारिश ने बाधा डलाी थी, इसलिए इसे छोटा कर 25 ओवर का कर दिया गया था। अफगनिस्ता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें रहमानुल्ला गुरबाज ने 51 बॉल पर शानदार 102 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जरूरी लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से मैच अपने नाम किया था। कप्तान शुभमन गिल ने 66 बॉल पर जबरदस्त 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। केएल राहुल ने आखिर में आकर 19 बॉल पर ताबड़त़ो अंदाज में 39 रन बनाए थे। अब भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा / यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी फिर बुरी तरह नाकाम, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने करा दिया चुप, तूफान के बाद अचानक शांति