A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गिल-सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में इस मामले में बन गई नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी

गिल-सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में इस मामले में बन गई नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी

GT vs CSK: गुजरात टाइटंस की शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में जैसे ही पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी को पूरा किया उसी के साथ वह अपने नाम एक बड़ा कारनामा दर्ज करवाने में कामयाब हो गए।

Shubman Gill And Sai Sudharsan- India TV Hindi
Image Source : AFP शुभमन गिल और साई सुदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी करने के साथ ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी अब आईपीएल के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है, जिसमें इस जोड़ी ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

गिल-सुदर्शन ने 7वीं बार की पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों का फॉर्म आईपीएल 2026 के सीजन में जबरदस्त देखने को मिल रहा है, जिसमें दोनों ने जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की तो उसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। गिल-सुदर्शन के बीच ये आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 7वीं शतकीय साझेदारी थी। इस मुकाबले से पहले वह अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के अलावा शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर ही काबिज थे, जिसमें इन ओपनिंग जोड़ियों के नाम आईपीएल में 6-6 पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ियां

  • शुभमन गिल और साई सुदर्शन - 7 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
  • अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड - 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
  • शिखर धवन और डेविड वॉर्नर - 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
  • जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर - 5 शतकीय ओपनिंग साझेदारी
  • विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस - 5 शतकीय ओपनिंग साझेदारी

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी दूसरी ओपनिंग जोड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें अब वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। गिल-सुदर्शन ने इस मामले में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी को पीछे छोड़ा है जिन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनिंग जोड़ी मिलकर कुल 1890 रन बनाए थे। वहीं गिल और सुदर्शन जो अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उनके नाम कुल 1942 रन ओपनिंग जोड़ी के रूप में दर्ज हो गए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी है जिनके नाम आईपीएल में ओपनिंग जोड़ी के रूप में कुल 2220 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ये भी पढ़ें

IPL के इतिहास में पहली बार 'धोनी विहीन' रहा CSK का पूरा सीजन, टूट गया करोड़ों फैंस का दिल

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 में ये क्या हुआ? बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी

Latest Cricket News