1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के इतिहास में पहली बार 'धोनी विहीन' रहा CSK का पूरा सीजन, टूट गया करोड़ों फैंस का दिल

IPL के इतिहास में पहली बार 'धोनी विहीन' रहा CSK का पूरा सीजन, टूट गया करोड़ों फैंस का दिल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 21, 2026 08:14 pm IST,  Updated : May 21, 2026 08:14 pm IST

MS Dhoni Missed Entire IPL Season: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को खेला। इस मैच में भी चेन्नई के लिए एमएस धोनी खेलते हुए नहीं दिखे।

MS Dhoni- India TV Hindi
एमएस धोनी Image Source : PTI

MS Dhoni missed Entire IPL Season: IPL 2026 का 66वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होते ही आईपीएल में एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा टूट गई, जिससे करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। 18 साल के बाद आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे सीजन में एक भी लीग मैच नहीं खेला है। धोनी चोट की वजह से IPL 2026 के लीग स्टेज के सभी मैचों से बाहर रहे।

आईपीएल 2026 से पहले ही एमएस धोनी को लगी थी चोट

आईपीएल 2026 के प्री-सीजन कैंप के दौरान ही एमएस धोनी को पिंडली (calf injury) में चोट लग गई थी। सीजन की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वे दो हफ्तों में ठीक हो जाएंगे, लेकिन धोनी कभी भी मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं दिखे। कुछ समय के बाद धोनी की यह समस्या और भी बढ़ गई। लीग स्टेज के आखिरी मैचों के दौरान उनके अंगूठे में एक नई चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल धोनी रिकवरी के लिए रांची लौट चुके हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट का कहना है कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है, तो धोनी दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

आईपीएल में 278 मैच खेलने में कामयाब रहे एमएस धोनी

गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स में से एक हैं। इससे पहले आईपीएल के हर सीजन में धोनी ने कम से कम 10 या उससे ज्यादा मैच जरूर खेले थे, लेकिन यह पहला मौका है जब वे बिना कोई लीग मैच खेले पूरे सीजन से बाहर रहे। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 278 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 5439 रन आए हैं। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए CSK को चाहिए जीत

गुजरात और चेन्नई के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो ये मुकाबला CSK के लिए करो या मरो वाला है। अगर चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उनके लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, इसके साथ ही उन्हें अन्य टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2026 में ये क्या हुआ? बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी

100m के सिक्स पर 8 रन, 3 विकेट पर एक्स्ट्रा ओवर! IPL को और रोमांचक बनाने के लिए BCCI को मिले अनोखे सुझाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल