A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, गुजरात टाइटंस के लिए इस मामले में बन गए पहले खिलाड़ी

शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, गुजरात टाइटंस के लिए इस मामले में बन गए पहले खिलाड़ी

DC vs GT: गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले शानदार 70 रनों की पारी देखने को मिली, दम पर उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले गुजरात टाइटंस का कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपना तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 210 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए उनके कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जो पिछले मुकाबले में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर थे। शुभमन गिल के बल्ले से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 70 रनों की शानदार पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के भी लगाए। इसी के गिल ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो अब तक गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए कोई भी दूसरा खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका।

शुभमन गिल ने GT के लिए खेलते हुए पूरे किए 2500 रन

गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने साल 2022 के आईपीएल सीजन में इस फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलना शुरु किया था, जिसके बाद से वह अब तक कुल 62 मैच खेल चुके हैं और इसमें उन्होंने 46.50 के औसत से 2558 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। शुभमन गिल अब आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो 2500 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो सके हैं। गिल का आईपीएल में यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अपना डेब्यू केकेआर की टीम से खेलते हुए किया था जिसके बाद से वह अब तक कुल 120 मैच खेलने के साथ 39.75 के औसत से 3975 रन बना चुके हैं।

गिल बने गेल और वॉर्नर के क्लब का हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम पारियों में 500 बाउंड्री का आंकड़ा पूरा करने के मामले में अब शुभमन गिल पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने सिर्फ 87 पारियों में ये आंकड़ा पूरा कर लिया था। वहीं भारतीय प्लेयर्स के रूप में देखा जाए तो उसमें शुभमन गिल केएल राहुल के बाद दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने अब तक आईपीएल में 120 मैच खेलते हुए 382 चौके और 124 छक्के लगाए हैं, जिसके साथ ही कुल 506 बाउंड्री लगाने में कामयाब हुए हैं।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 500 बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 87 पारियां

जोस बटलर - 101 पारियां

डेविड वॉर्नर - 105 पारियां

केएल राहुल - 105 पारियां

शुभमन गिल - 117 पारियां

फाफ डु प्लेसिस - 120 पारियां

ये भी पढ़ें

जोस बटलर का बड़ा कारनामा, इस मामले में बने पहले इंग्लिश और वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 5वें खिलाड़ी

मोहम्मद शमी ने ईजाद की खतरनाक गेंद, दहशत में बल्लेबाज! LSG कोच का बड़ा खुलासा

Latest Cricket News