1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने ईजाद की खतरनाक गेंद, दहशत में बल्लेबाज! LSG कोच का बड़ा खुलासा

मोहम्मद शमी ने ईजाद की खतरनाक गेंद, दहशत में बल्लेबाज! LSG कोच का बड़ा खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 08, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 09:22 pm IST

IPL 2026 में मोहम्मद शमी ने अभिषेक शर्मा को कुछ इस तरह आउट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Mohammed Shami - India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : AFP

Mohammed Shami: IPL 2026 में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लास कभी पुरानी नहीं होती। इस बार शमी ने अपनी नई ईजाद की हुई गेंद से विपक्षी बल्लेबाज को चौंका दिया, जिसका खुलासा खुद लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ ने किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन बॉलिंग कोच कार्ल क्रो ने बताया कि शमी ने मैच से कुछ दिन पहले ही गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर एक नई वैरिएशन पर काम किया था। उसी गेंद का इस्तेमाल कर उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। यह गेंद थोड़ी धीमी और वाइड लाइन पर थी, जिससे बल्लेबाज को ड्राइव खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और बल्ले का किनारा लगने के बाद कैच आउट हो गए।

SRH के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

शमी ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें 18 डॉट बॉल शामिल थीं। उन्होंने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा और सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह झकझोर दिया। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर एलएसजी ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया और सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। शमी ने 2025-26 घरेलू सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 68 विकेट झटके। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16, विजय हजारे ट्रॉफी में 15 और रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया में वापसी पर सवाल

इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद शमी को अभी तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उन्हें नजरअंदाज किया है, जबकि 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी वापसी की मांग तेज हो रही है। कार्ल क्रो ने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उम्र के इस पड़ाव पर भी नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहते हैं। यही मानसिकता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। मोहम्मद शमी ने अपनी नई गेंद से न सिर्फ बल्लेबाजों को चौंकाया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि अनुभव और सीखने की चाह मिलकर किसी भी खिलाड़ी को और खतरनाक बना सकती है।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच BCCI ने लागू किए सख्त नियम, अब खिलाड़ियों की मैदान पर एंट्री होगी सीमित

KKR vs LSG: कोलकाता में लगातार दूसरा मुकाबला हो सकता है रद्द, वेदर रिपोर्ट ने दोनों टीमों की बढ़ाई टेंशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल