1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 के लिए गिल को मिल सकता है मौका, प्रचंड फॉर्म के बाद नजरअंदाज करना मुश्किल

एशिया कप 2025 के लिए गिल को मिल सकता है मौका, प्रचंड फॉर्म के बाद नजरअंदाज करना मुश्किल

शुभमन गिल पिछले कुछ समय से प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल

एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने से यूएई की धरती पर होगी, जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम का चयन कर सकती है जो इस बात पर निर्भर करेगा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम सभी खिलाड़ियों का ‘मेडिकल बुलेटिन’ कब भेजती है जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की जानकारी भी शामिल है जिन्होंने बेंगलुरु में नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है। इस बात की पूरी संभावना है कि शुभमन गिल को एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए T20I कर चुके कप्तानी

इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था और टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। उन्होंने 754 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक शामिल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी भी अच्छी की है और ऐसा समझा जाता है कि उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। श्रीलंका में जब टी20 सीरीज हुई थी, तब सूर्यकुमार यादव कप्तान थे और गिल उपकप्तान। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ गिल भारतीय टी20 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 5 T20I मैच खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की और एक मैच हारा है।

गिल को नजरअंदाज करना मुश्किल

इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अभिषेक शर्मा पिछली आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन ने पिछले सीजन में बल्ले और विकेटकीपर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए यह फैसला लेना मुश्किल होगा लेकिन मौजूदा फॉर्म (हालांकि टेस्ट में) को देखते हुए शुभमन गिल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। सेलेक्टर्स के लिए समस्या यह है कि टॉप क्रम में कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। 

गिल T20I क्रिकेट में लगा चुके एक शतक

शुभमन गिल के अलावा टॉप ऑर्डर में जगह बनाने के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन  के नामों की भी चर्चा है। लेकिन इनका जगह बहुत मुश्किल होगा। गिल ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

नई खरीदी कार नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, परिवहन निगम ने भेजा नोटिस; जानें पूरी वजह

IPL 2026 से पहले अश्विन ने फ्रेंचाइजी को बताई जिम्मेदारी, साफ शब्दों में कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News