1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नई खरीदी हुई कार नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, परिवहन निगम ने भेजा नोटिस; जानें पूरी वजह

नई खरीदी हुई कार नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, परिवहन निगम ने भेजा नोटिस; जानें पूरी वजह

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Govind Singh
 Published : Aug 11, 2025 11:16 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 02:12 am IST

आकाश दीप ने इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने एक नई कार खरीदी थी।

akash deep- India TV Hindi
आकाश दीप Image Source : AKASH.DEEP969 INSTAGRAM

भारतीय टीम के उभरते स्टार खिलाड़ी आकाश दीप ने 7 अगस्त को टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी थी, जिसका रंग ब्लैक था। फिलहाल वह अपनी नई गाड़ी को नहीं चला पाएंगे। परिवहन निगम ने आकाश दीप को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना रजिस्ट्रेशन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लग्जरी गाड़ी खरीद ली। आकाशदीप को रजिस्ट्रेशन ना होने तक गाड़ी सड़क पर नहीं चलाने की हिदायत दी गई है और चेतावनी दी गई है कि अगर गाड़ी सड़क पर चलती मिली तो सीज कर दी जाएगी। 

आकाश दीप की गाड़ी का नहीं पूरा हुआ रजिस्ट्रेशन

आकाशदीप ने टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी (चेसिस संख्या-MBJAA3GS000642625, इंजन संख्या- 1GDA896852) लखनऊ में खरीदी थी, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ था और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं मिली थी। मोटर वेहिकल एक्ट के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कोई भी गाड़ी नही चलाई जा सकती। परिवहन विभाग ने गाड़ी बेचने वाले शोरूम पर भी जुर्माना लगाया है और एक महीने तक डीलरशिप निलंबित कर दी गई है क्योंकि कानून के मुताबिक शोरूम बिना रजिट्रेशन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के गाड़ी कस्टमर को नहीं दे सकता है।

आकाश दीप ने किया था दमदार प्रदर्शन

आकाश दीप ने भारतीय टीम के लिए साल 2024 में टेस्ट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर भी खेलते हुए नजर आए थे और अच्छा प्रदर्शन किया था और 13 विकेट हासिल किए थे।

घरेलू क्रिकेट में रहा शानदार रिकॉर्ड

आकाश दीप का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। उन्होंने 41 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 141 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 28 लिस्ट-ए मैचों में 42 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में वह आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले अश्विन ने फ्रेंचाइजी को बताई जिम्मेदारी, साफ शब्दों में कही ये बड़ी बात

मोहम्मद यूसुफ भी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल