A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल बन गए नंबर-1, चकनाचूर किया ऋषभ पंत का कीर्तिमान; WTC में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पछाड़ा

शुभमन गिल बन गए नंबर-1, चकनाचूर किया ऋषभ पंत का कीर्तिमान; WTC में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पछाड़ा

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है और उन्होंने दमदार अर्धशतक लगाया है। वह अभी तक मैच में 75 रन बना चुके हैं।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी और खुद कप्तान शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की है और भारतीय टीम ने अभी तक टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन लंच ब्रेक तक चार विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी शुभमन गिल 75 रन बनाकर मौजूद हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

गिल ने तोड़ दिया ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

शुभमन गिल मैच में अर्धशतक जड़ते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब 2771 रन हो गए हैं। जबकि पंत ने WTC में कुल 2731 रन बनाए हैं। अब गिल WTC में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं और सिंहासन हासिल कर लिया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

बल्लेबाज रन
शुभमन गिल 2771 
ऋषभ पंत 2731 
रोहित शर्मा 2716
विराट कोहली 2617
रवींद्र जडेजा 2505

भारतीय टेस्ट टीम के लिए जड़े 9 शतक

शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए साल 2020 में टेस्ट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। रोहित शर्मा के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अभी तक 39 टेस्ट मैचों में कुल 2772 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।

यशस्वी जायसवाल ने खेली 175 रनों की पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार 175 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए हैं। नितीश कुमार रेड्डी के बल्ले से 43 रन निकले। कप्तान शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत से मिली घनघोर बेइज्जती को नहीं भूल पा रहे मोहसिन नकवी, खीज में अब उठाया ऐसा कदम

IND vs AUS: भारत का ऑस्ट्रेलिया से कब और कहां होगा सामना, जानें कैसे देखें Live Streaming

Latest Cricket News