1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'टुक-टुक स्पेशलिस्ट के बिना बनी अच्छी टीम'- टी20 वर्ल्ड कप टीम से शुभमन गिल हुए बाहर, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

'टुक-टुक स्पेशलिस्ट के बिना बनी अच्छी टीम'- टी20 वर्ल्ड कप टीम से शुभमन गिल हुए बाहर, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल

Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को टीम में एंट्री मिली है। इस बीच गिल के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होने के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन हैं। उन्होंने क्या-क्या लिखा है आइए हम आपको बताते हैं।

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान बने थे शुभमन गिल

आपको बता दें कि एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन वह उसके बाद से फॉर्म में नजर नहीं आए। ऐसे में उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन को मौका दिया गया है, जो बैकअप विकेटकीपर और ओपनर होंगे। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है। रिंकू सिंह हाल ही में समाप्त हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। आपको बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

शुभम जैन नाम के एक यूजर ने लिखा कि 2026 में वर्ल्ड कप टीम से शुभमन गिल को बाहर करना भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे साहसिक कदम है, पीआर युग आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि आखिरकार एक अच्छी टीम जिसमें टुक टुक स्पेशलिस्ट नहीं हैं। वहीं कई फैंस ने गिल के बाहर होने पर मीम्स शेयर किए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन प्लेयर्स को मिली जगह

बड़ा बदलाव, शुभमन गिल को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता; इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

Latest Cricket News