टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस दिया गया है। खास बात ये रही है कि आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। क्योंकि पिछले कुछ समय से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए थे। इसी वजह से उन्हें बाहर किया गया है। जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईशान को टीम में मौका दिया गया है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है।
शुभमन गिल बुरी तरह से हुए फ्लॉप
शुभमन गिल ने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए और वह रन बनाने के लिए तरसते दिखे। उन्होंने साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 15 मैचों में कुल 291 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी गिल ने तीन मैच खेले और इनमें वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उनके ऊपर टीम को बड़ी शुरुआ देने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह इसमें विफल साबित हुए। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले और इसमें 32 रन बनाए।
शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 36 T20I मैचों में कुल 869 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे।
अक्षर पटेल ने किया अच्छा प्रदर्शन
दूसरी तरफ अक्षर पटेल पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। वह शानदार गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर प्लेयर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था। वह साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और अब तो उन्हें सेलेक्टर्स ने अच्छे खेल का इनाम देते हुए उपकप्तान बना दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 85 T20I मैचों में कुल 681 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 65 रन रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।
यह भी पढ़ें:
पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान