1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज का नाम लिए बिना कुरेदा उनका जख्म, कहा - उनके खिलाड़ी टेस्ट से ज्यादा टी20 पर दे रहे ध्यान

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज का नाम लिए बिना कुरेदा उनका जख्म, कहा - उनके खिलाड़ी टेस्ट से ज्यादा टी20 पर दे रहे ध्यान

IND vs WI: वेस्टइंडीज टीम का पिछले कुछ सालों में टेस्ट फॉर्मेट में काफी निम्न स्तर का प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसको लेकर अब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने उनकी टीम का बिना नाम लिए बड़ा बयान दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल

भारतीय टीम को 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 से रनों से अपने नाम करने के साथ पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल की हुई और अब उनकी नजरें क्लीन स्वीप करने पर होंगी। वेस्टइंडीज टीम का पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन देखा जाए तो उस नजरिए से भारतीय टीम के लिए ये काम अधिक मुश्किल नहीं होगा। वहीं विंडीज टीम का टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने विंडीज टीम का नाम लिए बिना अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उनके खिलाड़ियों का ध्यान टी20 और लीग पर अधिक

शुभमन गिल से दिल्ली टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि अब टेस्ट में दो स्तरीय प्रणाली का समय आ गया है तो इसके जवाब में गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आईसीसी का फैसला होगा कि दो स्तरीय प्रणाली होनी चाहिए या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि एक क्रिकेट खेलने वाले देश के तौर पर अगर आपका रेड बॉल फॉर्मेट में आधार बहुत मजबूत है तो आप वनडे और टी20 में अपने आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या फिर किसी भी टीम को देखें जिसमें उनकी टेस्ट टीम बहुत अच्छी है तो यह स्वाभाविक है कि आपकी वनडे और टी20 टीम भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। मुझे नहीं पता, हो सकता है कि उनके खिलाड़ियों का ध्यान टी20 और लीग पर अधिक हो। इसलिए यदि आपका ध्यान उसी पर है और आप खेल के आधार को भूल जाते हैं तो आपको संघर्ष करना पड़ेगा।

विंडीज हेड कोच ने भी अपने दुख को किया था बयां

वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने भी अपनी टीम के टेस्ट फॉर्मेट में लगातार गिरते प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये हमारे सिस्टम में एक कैंसर की तरह हो गया है, जिसकी शुरुआत 2 साल पहले ही हो गई थी। ऐसे में हमें इसे करने के लिए पहले अपने सिस्टम में सुधार करने की जरूरत होगी। दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम कैसा प्रदर्शन करेगी इसको लेकर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

शुभमन गिल दिल्ली में रचेंगे महाकीर्तिमान, डॉन ​ब्रेडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे पहले कप्तान

भारत के लिए डेब्यू का ये खिलाड़ी कर रहा सालों से इंतजार, अब इस टीम की मिल गई कमान

Latest Cricket News