भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा जिसमें सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरे से टेस्ट में टीम इंडिया के नए दौर की भी शुरुआत होने जा रही है, जिसमें शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला खेलेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद सभी की नजरें इस पर भी टिकी हुई है कि आखिर टीम इंडिया किस तरह से इंग्लैंड के दौरे पर दबाव को संभालने में कामयाब हो पाएगी। इसी को लेकर कप्तान शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया तो उन्होंने रोहित और कोहली की जगह को जहां भर पाना मुश्किल बताया तो वहीं दबाव को किस तरह से संभालेंगे उसपर भी जवाब दिया।
रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल
शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि दोनों ही काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी लंबे समय तक खेलने के साथ टीम को कई मैचों में जीत भी दिलाई है। उनकी जगह को भर पाना मुश्किल है। वहीं गिल ने इंग्लैंड दौरे पर दबाव को लेकर कहा कि हर दौरे पर दबाव हमेशा होता है और इस दौरे पर कोई अलग तरह का दबाव नहीं है, हम सभी खिलाड़ी इसके आदी हैं। हम जानते हैं कि दबाव को किस तरह से संभालना है।
बैटिंग ऑर्डर तय करने के लिए अभी हमारे पास समय है
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड के आगामी दौरे पर सभी की नजरें टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर भी टिकी हुई है। इसको लेकर कप्तान शुभमन गिल से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अभी लंदन में 10 दिन का कैंप करेंगे और हम एक इंट्रा-स्क्वाड मैच भी खेल रहे हैं ऐसे में हमारे पास बल्लेबाजी क्रम तय करने के लिए अभी भी समय है।
ये भी पढ़ें
इस भारतीय खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खौफ में होंगे अंग्रेज, सिक्स लगा लगाकर तोड़ दी थी कमर
IND vs ENG: रिकी पोटिंग ने कप्तान को दिया ज्ञान, शुभमन गिल का नंबर भी बताया
Latest Cricket News