1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: सुपरमैन शुभमन गिल ने स्लिप में पकड़ा बवाल कैच, जिसने देखा वो रह गया दंग, VIDEO वायरल

IND vs AFG: सुपरमैन शुभमन गिल ने स्लिप में पकड़ा बवाल कैच, जिसने देखा वो रह गया दंग, VIDEO वायरल

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले ODI में शुभमन गिल ने स्लिप में शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shubman Gill - India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR SCREENGRAB शुभमन गिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में 13 जून को खेले गए मुकाबले में सिर्फ टीम इंडिया की जीत की चर्चा नहीं हुई, बल्कि एक ऐसा कैच भी देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में स्लिप पर ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि सोशल मीडिया पर लोग उसे कैच ऑफ द ईयर बताने लगे। जिस किसी ने यह नजारा देखा, वह कुछ पल के लिए दंग रह गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में अफगानिस्तान की पारी के दौरान यह शानदार पल देखने को मिला। 22वें ओवर में डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर अफगान बल्लेबाज अल्लाह गजनफर ने बल्ला लगाया, लेकिन गेंद तेजी से स्लिप की तरफ गई।

शानदार कैच का वीडियो वायरल

पहली स्लिप में खड़े शुभमन गिल ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाई और अपनी बाईं ओर हवा में पूरी तरह डाइव लगाते हुए एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। खास बात यह रही कि गिल ने यह कैच अपने उल्टे हाथ से पकड़ा। अल्लाह गजनफर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और अफगानिस्तान की टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी चर्चा सिर्फ गिल के उस कैच की होती रही। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे साल का सबसे बेहतरीन कैच बताया।

मैच के बाद शुभमन गिल ने खुद भी इस कैच को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से स्लिप कैचिंग पर काफी मेहनत कर रहे थे। इतना ही नहीं, मैच से पहले उन्होंने टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप से कहा था कि अब तक उन्होंने भारत के लिए कोई स्पेशल कैच नहीं पकड़ा है।

जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

गिल ने कहा कि वह स्लिप में काफी प्रैक्टिस कर रहे थे। मैच से पहले भी उन्होंने फील्डिंग कोच से कहा था कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक उन्होंने कोई शानदार कैच नहीं लिया है। इसलिए यह कैच पकड़कर उन्हें बहुत खुशी हुई। 26 साल के शुभमन गिल ने सिर्फ फील्डिंग में ही नहीं, बल्लेबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 66 गेंदों में नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

कप्तान बने प्लेयर ऑफ द मैच

गिल को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। लेकिन इस मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा जिस चीज ने लोगों का दिल जीता, वह था स्लिप में लिया गया वह अविश्वसनीय कैच, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। अब गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरा मुकाबला लखनऊ में 17 जून को खेलने उतरेगी।

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग के स्पेशल क्लब में हो गए शामिल

VIDEO: रन आउट के बाद गुस्से में नजर आए रोहित शर्मा, शुभमन गिल को बिना देखे लौट गए पवेलियन

Latest Cricket News