शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए दो फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं। वे आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से खूब होती है। हालांकि ये बात और है कि गिल को कोहली तक पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। इस बीच जब आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीमें आईपीएल के मैदान में आमने सामने आईं तो सभी की नजर इन पर थी। विराट कोहली का एग्रेशन एक बार फिर अपने चरम पर नजर आया। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी गले भी लगे और इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।
विराट कोहली ने आते ही की धमाकेदार बैटिंग, लेकिन नहीं खेल पाए बड़ी पारी
गुरुवार को जब अहमदाबाद में बेंगलुरु और गुजरात की टीमें मैदान में उतरी तो सभी की नजर विराट कोहली और शुभमन गिल पर थीं। कोहली ने मैच का आगाज होते ही पहले ओवर में कगिसो रबाड़ा की पांच बॉल पर पांच चौके लगा दिए। इससे लगा कि वे बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कोहली 13 बॉल पर 28 रन बनाकर रवाडा की बॉल का ही शिकार बने उन्होंने पांच चौके और एक छक्का मारा। यही वजह रही कि आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और केवल 155 रन पर ही आउट हो गई। आरसीबी ने अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेले और चार बॉल पहले ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
शुभमन गिल ने भी खेली तेज पारी
इसके बाद जब गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी आई तो फिर से शुभमन गिल पारी का आगाज करने के लिए उतरे। उन्होंने भी आते ही तेजी से रन बनाने की कोशिश की। हालांकि वे भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। गिल ने 18 बॉल पर 43 रन बनाए। इसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर विराट कोहली ने ही लपका और उन्हें पवेलियन भेज दिया।
गिल का कैच पकड़ने पर कोहली ने जमीन पर पटकी बॉल
विराट कोहली ने जब शुभमन गिल का कैच पकड़ा तो उनका वहीं एग्रेशन फिर से दिखाई दिया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। जोर से आवाज देने के बाद कोहली ने गेंद को जमीन पर पटक दिया और भुवनेश्वर कुमार के साथ जश्न भी मनाया। कोहली अक्सर ये काम करते हैं, चाहे वो आईपीएल का मैच हो या फिर इंटरनेशनल मुकाबला। मैच के बाद जब दोनों टीमों के प्लेयर्स एक दूसरे से मिले तो दोनों ने हाथ मिलाए और गले भी लगे। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई, जो मजकिया रही होगी, क्योंकि दोनों प्लेयर्स मुस्कराते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें
ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने भी ठोका दावा, पर्पल में भुवनेश्वर कुमार निकल गए सबसे आगे
IPL Points Table: जीत के बाद भी गुजरात टाइटंस को नहीं हुआ फायदा, RCB हारकर भी पहले वाली जगह
Latest Cricket News