1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने भी ठोका दावा, पर्पल में भुवनेश्वर कुमार निकल गए सबसे आगे

ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने भी ठोका दावा, पर्पल में भुवनेश्वर कुमार निकल गए सबसे आगे

 Published : May 01, 2026 07:54 am IST,  Updated : May 01, 2026 07:54 am IST

ऑरेंज कैप हो या फिर पर्पल कैप, दोनों जगह भारतीय खिलाड़ियों का ही जलवा दिखाई दे रहा है। विराट कोहली ने फिर से अपनी दावेदारी पेश कर दी है, वहीं भुवनेश्वर कुमार भी कमाल का खेल दिखा रहे हैं।

virat kohli bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
विराट कोहली भुवनेश्वर कुमार Image Source : PTI

ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए इस वक्त आईपीएल में जबरदस्त घमासान चल रहा है। करीब करीब हर मैच के बाद ये ये एक से दूसरे सिर पर चली जाती है, साथ ही नए नए दावेदार भी सामने आ जाते हैं। अभी की बात करें तो अभिषेक शर्मा को ऑरेंज कैप मिली हुई है, लेकिन अब विराट कोहली ने भी फिर से दावेदारी ठोक दी है। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल का खेल दिखाते हुए पर्पल कैप पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

अभी आईपीएल ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा

इस साल के आईपीएल में भी ऑरेंज कैप क लिए जबरदस्त जंग चल रही है। अभी तक केवल तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 400 का आंकड़ा छू लिया है। विराट कोहली इसमें नहीं हैं, लेकिन वे इसके ​बेहद करी​ब जरूर हैं। उन्होंने एक बार फिर से इस कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विराट कोहली से आगे अब तीन ही प्लेयर बचे हैं। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन ने 9 मैच खेलकर 414 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी 400 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद कोहली का नंबर आता है। 

अब तक विराट कोहली का इस सीजन ऐसा रहा है प्रदर्शन

विराट कोहली ने अब तक इस सीजन के आईपीएल में 9 मैच खेलकर 379 रन बनाए हैं। कोहली ने तीन अर्धशतक जमाने में कामयाबी हासिल की है। कोहली इस वक्त 54.14 के औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके नाम 42 चौके और 15 छक्के दर्ज हैं। आरसीबी का टॉप 4 में रहना करीब करीब पक्का नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि कोहली को बाकी प्लेयर्स से ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले, इससे उनके पास ऑरेंज कैप जीतने के ज्यादा चांस रहेंगे। 

भुवनेश्वर कुमार ने किया पर्पल कैप पर कब्जा

इस बीच बात अगर भुवनेश्वर कुमार की करें तो वे पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार को खेल गए मैच में तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने अब 9 मैच खेलकर 17 विकेट पूरे कर लिए हैं। ईशान मलिंगा 15 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। जोफ्रा आर्चर, अंशुल कम्बोज, कगिसो रबाडा 14 विकेट लेकर बराबरी पर हैं। इनमें से कोई भी फिर से आगे निकल कर नंबर वन बन सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ये जंग और भी ज्यादा दिलचस्प नजर होती दिख रही है। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: जीत के बाद भी गुजरात टाइटंस को नहीं हुआ फायदा, RCB हारकर भी पहले वाली जगह

भुवनेश्वर कुमार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ये कारनामा करने वाले बन गए पहले भारतीय तेज गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल