A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र

श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब श्रीलंका क्रिकेट ने भी पीसीबी को पत्र लिखकर IND vs PAK मैच के बॉयकॉट करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम पाकिस्तान

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कल (7 फरवरी) से हो रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल इस टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का आयोजन होना है। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। इस पूरे मामले में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपना कदम रखा है। अगर इस वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं होता है तो इससे श्रीलंका को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को लेटर लिखा है। इस दौरान उन्होंने 2009 आतंकी हमले का भी जिक्र किया है।

श्रीलंका बोर्ड ने लिखा PCB को लेटर

SLC ने अपने दो पेज के इस लेटर में PCB को मुश्किल समय में पाकिस्तान को श्रीलंका के पिछले सपोर्ट की याद दिलाई है और बोर्ड से अपने फैसले पर फिर से सोचने का आग्रह किया है। लेटर में यह भी बताया गया है कि अगर मैच प्लान के मुताबिक नहीं होता है, तो इससे श्रीलंका को बड़े फाइनेंशियल, लॉजिस्टिकल और रेपुटेशन का नुकसान हो सकते हैं।

श्रीलंका बोर्ड ने PCB को लेटर में क्या लिखा?

लेटर में लिखा गया है कि हम यह रिकॉर्ड पर रखना चाहते हैं कि श्रीलंका ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, खासकर श्रीलंका को सौंपे गए मैचों के लिए होस्ट वेन्यू के तौर पर। इन मैचों से जुड़े सभी कमर्शियल, ऑपरेशनल, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। इसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकटों की बिक्री भी शामिल है। लेटर में आगे लिखा गया कि भारत पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकटों को खरीदने में फैंस ने काफी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तो इससे काफी नुकसान होगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान को चेतावनी

श्रीलंका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये बड़ा मुकाबला नहीं होता है तो इसका बुरा असर पड़ेगा। श्रीलंका को आर्थिक और पर्यटन आय का नुकसान होगा। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2009 में श्रीलंकाई प्लेयर्स पर हुए आतंकी हमले को भी याद दिलाया, जब चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील स्थिति में भी उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया। श्रीलंका ने कहा कि जब अन्य क्रिकेट टीमें पाकिस्तान नहीं आ रही थी, तब दोनों बोर्ड के बीच आपसी सम्मान के तहत ये निर्णय लिया गया था। श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर पुनर्विचार करे।

यह भी पढ़ें

फाइनल हारने के बाद टूटा जेमिमा रोड्रिग्ज का दिल, DC के खिलाड़ियों के लिए कही ऐसी बात

WPL चैंपियन टीम RCB पर हुई पैसों की बारिश, हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को भी मिले इतने करोड़

Latest Cricket News