A
Hindi News खेल क्रिकेट स्मृति मंधाना का वनडे में बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाली इकलौती भारतीय महिला प्लेयर

स्मृति मंधाना का वनडे में बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाली इकलौती भारतीय महिला प्लेयर

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार बैटिंग का नमूना पेश किया है और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं। उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 125 रन बनाए हैं।

smriti Mandhana- India TV Hindi Image Source : PTI स्मृति मंधाना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी और दमदार शतक लगाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए 412 रनों का टारगेट दिया है।

स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 63 गेंदों में कुल 125 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के लगाए। मंधाना पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं और खूब रन बना रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 117 रनों की पारी खेली थी और अपने दम पर टीम को 102 रनों से जीत दिलाई थी।

मंधाना ने वनडे क्रिकेट में किया कमाल

स्मृति मंधाना ने लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने जून 2024 में लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाए थे। वह पहली ऐसी भारतीय महिला प्लेयर बन गई हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार लगातार दो-दो मैचों में सेंचुरी जड़ी हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में लगाए कुल 13 शतक

स्मृति मंधाना ने पिछले कुछ समय से ऐसी बल्लेबाजी की है, जिसकी मिशाल मिलना मुश्किल है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2013 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही 108 वनडे मैचों में कुल 4888 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 12 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया 412 रनों का स्कोर

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के लिए बेथ मूनी ने 75 गेंदों में कुल 138 रन बनाए हैं, जिसमें 23 चौके और एक छक्का शामिल रहा है। उनके अलावा एलिस पैरी और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतक जड़े हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 412 रनों का स्कोर बना पाई।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम के खिलाफ पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, एक ही वनडे मैच में ठोके गए 400+ रन

Latest Cricket News