Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha Published : Sep 20, 2025 07:10 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 07:17 pm IST

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : AP स्मृति मंधाना

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। मंधाना ने इस मैच में 50 गेंदों में शतक पूरा किया। वह भारत के लिए वनडे (मेंस & वुमेंस) में सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था। 

मंधाना ने लगाया भारतीय महिला वनडे का सबसे तेज अर्धशतक

413 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक अप्रोच अपनाया और पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के लगाए। इस दौरान मंधाना ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह भारत के लिए महिला वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने ऋचा घोष का रिकॉर्ड तोड़ा है।

महिला वनडे में मंधाना ने लगाया दूसरा सबसे तेज शतक

स्मृति मंधाना ने इस मैच में 50 गेंदों में शतक पूरा किया और महिला वनडे में वह सबसे तेज शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। महिला वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया की पूर्व कप्‍तान मेग लेनिंग के नाम दर्ज है। मेग लेनिंग ने साल 2012 में नॉर्थ सिडनी ओवल में न्‍यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ केवल 45 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। अब मंधाना इस लिस्ट में दूसरे नंबर पहुंच गई हैं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से बेथ मूनी और करेन रोल्टन का नाम है। दोनों ने 57 गेंदों में शतक लगाया था।

मंधाना ने इस मामले में की सूजी बेटस की बराबरी

इसके साथ ही मंधाना ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक लगाया है। इस मामले में उन्होंने सूजी बेटस की बराबरी की है। उन्होंने भी वनडे में 13 शतक लगाए हैं। महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 15 शतक लगाए हैं। वहीं इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट ने महिला वनडे में 12 शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:

कब और कितने बजे शुरू होगा सुपर-4 का ये महामुकाबला, कहां देख पाएंगे Live Streaming

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement