1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना का कप्तान बनने के बाद आया बड़ा बयान, कहा - चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें टी20 में कई चीजों में सुधार की जरूरत

स्मृति मंधाना का कप्तान बनने के बाद आया बड़ा बयान, कहा - चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें टी20 में कई चीजों में सुधार की जरूरत

भारतीय महिला टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ करेंगी, जिसमें उससे पहले उनका बड़ा बयान सामने आया है।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : PTI स्मृति मंधाना

भारतीय महिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अब धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभालेंगी जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से एशियन गेम्स में टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद फैसला ले लिया गया था। मंधाना ने इससे पहले भी कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है जब हरमनप्रीत कौर किसी कारण की वजह से नहीं खेल सकी थी, लेकिन अब वह फुल टाइम कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी जिसमें इसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। मंधाना का इस सीरीज से पहले बतौर कप्तान बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हमें टी20 फॉर्मेट में कई चीजों में सुधार की जरूरत है।

हम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कई चीजों में सुधार की कोशिश करेंगे

स्मृति मंधाना के लिए बतौर कप्तान अगले कुछ महीने काफी अहम रहने वाले हैं, जिसमें टीम इंडिया को साल 2027 की शुरुआत में घर पर पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी भी खेलनी है। इससे पहले टीम इंडिया के पास टी20 फॉर्मेट में अपने खेल के स्तर को सुधारने के लिए काफी कम ही मौके मिलेंगे जिसको लेकर मंधाना ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दिए अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम के तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हमारे पास छह टी20 मैच हैं। इसलिए हम अगले तीन महीनों में चैंपियंस ट्रॉफी तक अपनी तैयारियों के लिए कुछ स्तर तय करना चाहेंगे कि टीम के तौर पर हमें किस तरह आगे बढ़ना है। टी20 फॉर्मेट में हमें अभी कई चीजों में सुधार करने की जरूरत है, जिसमें पिछले डेढ़ साल में हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कुछ ऐसी चीजें थीं जिन पर हमें विशेष रूप से काम करने की जरूरत थी।

आप जिम्बाब्वे जैसी टीमों के साथ खेलकर भी काफी कुछ सीख सकते हैं

महिला क्रिकेट में भारतीय टीम पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर भी स्मृति मंधाना ने अपने इस बयान में जिक्र करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज खेलना काफी रोमांचक रहने है क्योंकि हम पहली बार उनके खिलाफ खेलने उतरेंगे। कभी-कभी जिम्बाब्वे और अन्य एसोसिएट देशों के साथ खेलने पर लगता है कि आप उनसे भी काफी कुछ सीख सकते हैं क्योंकि वह अपने खेल का भरपूर आनंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें

सिक्सर किंग इंडिया! टी20 इंटरनेशनल में 2000 छक्के पूरे करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

IND vs WI T20I सीरीज के बीच अर्शदीप की चोट ने बढ़ाई टेंशन, संजू सैमसन ने दिया हेल्थ अपडेट

Latest Cricket News