1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WBBL में इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, WPL Mega Auction में लग गई दो करोड़ की बोली

WBBL में इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, WPL Mega Auction में लग गई दो करोड़ की बोली

अगले साल जनवरी में होने वाले महिला प्रीमियर लीग के लिए बड़ी नीलामी का आयोजन दिल्ली में चल रहा है, जहां महिला प्लेयर्स पर मोटी मोटी बोली लगाई जा रही है।

sophie devine- India TV Hindi
Image Source : AP सोफी डिवाइन

WPL 2026 Mega Auction: महिला प्रीमियर लीग अगले साल खेला जाएगा और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। ​दिल्ली में गुरुवार को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों के नाम पर खूब बोली लगी। जहां एक ओर कुछ खिलाड़ियों की ऊंची बोली लगी, वहीं कुछ ​को निराशा हाथ लगी। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में जो नाम रहा, वो हैं सोफी डिवाइन। जिस वक्त डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन चल रहा था, उससे ठीक पहले डिवाइन ने डब्ल्यूबीबीएल में कमाल का खेल दिखाया। उसके बाद जब नीलामी हुई तो उन पर करोड़ों की बोली लग गई। 

न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी हैं सोफी डिवाइन

सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं। वे टॉप की आलराउंडर हैं और अपनी टीम को गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाज से भी जिताती रहीं हैं। इससे पहले तक सोफी डिवाइन महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूआईपीएल में आरसीबी यानी रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती रही हैं। लेकिन इस बार जब टीमें ने अपने अपने खिलाड़ी रिलीज किए तो आरसीबी की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल था। इसके बाद वे बड़ी नीलामी में फिर से उतरीं। जाहिर है कि वे टॉप खिलाड़ी हैं तो उनका नाम मार्की प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गया और नीलामी में उनका नाम भी जल्दी आ गया। 

गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा

डब्ल्यूपीएल नीलामी के दौरान जैसे ही सोफी डिवाइन का नाम पुकारा गया। टीमों के बीच उन्हें अपने पाले में करने की होड़ लग गई। लाखों से शुरू हुई बोली कुछ ही देर में करोड़ों तक पहुंच गई। इसके बाद ये बोली दो करोड़ तक जा पहुंची। तब जाकर इसे समाप्त किया गया। दरअसल गुजरात जायंट्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में अपने पाले में कर लिया। यानी अब वे अगले साल के डब्ल्यूपीएल में गुजरात के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। 

डब्ल्यूबीबीएल में दिखाया कमाल का खेल

मजे की बात ये भी है कि सोफी डिवाइन इस वक्त डब्ल्यूबीबीएल में खेल रही हैं और गुरुवार को ही उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था। सोफी ने 24 बॉल पर 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और साथ ही दो ओवर में केवल 16 रन देकर 2 विकेट भी अपने नाम कर लिए। ये तो नहीं पता कि गुजरात टाइटंस ने उनके ये आंकड़े देखे कि नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि टीम बाद में जब देखेगी तो ये जरूर सोचेगी कि उनका दो करोड़ रुपये में लेने का फैसला सही था। 

यह भी पढ़ें 

ताबड़तोड़ रन बना रहे इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका! क्या केएल राहुल को आएगा रहम

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा पहला मैच, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News