WPL 2026 में इस समय गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात के लिए सोफी डिवाइन ने कमाल की बल्लेबाजी की और उनके आगे दिल्ली की गेंदबाज टिक नहीं पाई।
सिर्फ पांच रनों से शतक से चूकीं सोफी डिवाइन
गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन ओपनिंग करने उतरी थीं और उन्होंने पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। सोफी ने 42 गेंदों में कुल 95 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके अलावा स्नेह राणा के एक ओवर में उन्होंने कुल 32 रन कूट डाले। सोफी बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन वह नंदिनी शर्मा की गेंद पर श्री चरणी को कैच थमा बैठीं और सिर्फ पांच रनों से शतक लगाने से चूक गईं। अगर वह मैच में शतक लगा देती, तो वह WPL के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला प्लेयर बन जाती, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
सोफी डिवाइन ने एक ओवर में बनाए 32 रन
गुजरात जायंट्स के खिलाफ स्नेह राणा ने छठा ओवर फेंका और इस ओवर में उनके सामने थीं सोफी डिवाइन। उन्होंने शुरुआती दो गेंदों में चौके लगाए। इसके बाद अगली चार गेंदों में उन्होंने चार छक्के ठोके। इसी तरह से ओवर में कुल 32 रन बने। स्नेह को बिल्कुल समझ ही नहीं आया कि सोफी को कहां पर गेंदबाजी करें। स्नेह राणा WPL के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने दीप्ति शर्मा के खराब रिकॉर्ड को तोड़ा है। दीप्ति ने WPL 2025 में आरसीबी के खिलाफ मैच में एक ओवर में 28 रन लुटाए थे।
गुजरात जायंट्स की टीम ने अभी तक तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा मौजूद हैं। टीम के लिए सोफी डिवाइन ने 95 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा बेन मूनी ने 19 रनों का योगदान दिया है। टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें:
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, क्रिकेट की दुनिया में ऐसा करिश्मा करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी
विराट कोहली ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुमार संगकारा को भी पछाड़ा
Latest Cricket News